14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL Pitch Report: स्पिनर होंगे हावी या बल्लेबाजों को मिलेगी मदद? पढ़ें गॉल की पिच का हाल, चौथी पारी बनेगी मुसीबत

गॉल की पिच आमतौर पर स्पिन-फ्रेंडली होती है। स्पिनर्स लगभग 68% विकेट लेते हैं। टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले बल्लेबाजी चुनती है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Aug 14, 2026

IND vs SL 1st Test Pitch Report

गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच का हाल (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ImTanujSingh)

Sri Lanka vs India, 1st Test Pitch and Weather report: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कल यानि 15 अगस्त से खेला जाएगा। गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फ़ाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारतीय टीम को यह सीरीज हर हाल में जीतनी होगी।

गॉल की पिच का हाल

गॉल की पिच आमतौर पर स्पिन-फ्रेंडली होती है। शुरुआती 1-2 दिनों में बल्लेबाजी के लिए अच्छी रहती है, फिर दिन 3 से दरारें पड़ने, टर्न बढ़ने और असमान उछाल के साथ स्पिनर्स हावी हो जाते हैं। स्पिनर्स लगभग 68% विकेट लेते हैं। टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले बल्लेबाजी चुनती है। यहां का पहली पारी का औसत स्कोर 370-375 के आस पास रहता है। हालही में पिच की तस्वीर वायरल हुई थी। पिच सूखी और रैंक टर्नर नहीं लग रही है। गुरुवार को पिच पर ज्यादा पानी नहीं डाला गया है जिससे पहले दिन से तेज स्पिन की उम्मीद कम है।

चौथी पारी बल्लेबाजों के लिए अग्निपरीक्षा

गॉल में चौथी पारी बल्लेबाजों के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होती। आंकड़े बताते हैं कि यहां चौथी पारी का औसत स्कोर सिर्फ 154 रन है, जो पहली पारी की तुलना में आधे से भी कम है। कई मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप इस मैदान पर दबाव में बिखर चुके हैं। हालांकि पाकिस्तान ने 344 रन का सफल रन चेज करके इतिहास रचा था, लेकिन यह एक अपवाद ही माना जाएगा। गाले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना अक्सर कप्तानों की पहली पसंद होती है, क्योंकि इस मैदान पर मुकाबला कई बार पहली पारी में नहीं, बल्कि चौथी पारी में जाकर तय होता है।

गॉल के मौसम का हाल

मौसम की बात करें तो 15 अगस्त को गॉल का मौसम खराब रहने वाल है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश के 60% चांस है। पूरा दिन बादल छाए रहेंगे और बीच - बीच में बारिश हो सकते है, जिस से खेल वधित होगा। मैच के दौरान उमस 83 % रहेगी। ऐसे में खिलाड़ियों के चोटिल होने की संभावना ज्यादा है। वहीं हवा 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

ओवरऑल रिकॉर्ड में भारत का दबदबा

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भारत और श्रीलंका की अब तक कुल 46 टेस्ट मैचों में भिड़ंत हुई है, जिसमें से 22 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, श्रीलंका को सिर्फ 7 टेस्ट मुकाबलों में ही जीत नसीब हुई है। टेस्ट में भारत और श्रीलंका की आखिरी बार भिड़ंत 2022 में हुई थी, जहां रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम सीरीज को 2-0 से अपने नाम करने में सफल रही थी। 

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग