क्रिकेट

अगर ये शख्स न होता तो कभी ज़िंदगी में एक-दूसरे के न हो पाते विराट-अनुष्का

दोनों की रिलेशनशिप एक बुरे दौर से भी होकर गुज़री थी। उस समय दोनों के रिश्तों में इतनी कड़वाहट आ गई थी
2 min read
Dec 11, 2017
virat anushka

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अब कुछ ही दिनों में शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। अनुष्का शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ इटली पहुंच चुकी हैं। उनके साथ उनके फैमिली पंडित भी इटली में ही हैं। तो वहीं विराट कोहली भी मौजूदा भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज़ से छुट्टी लेकर इटली जा पहुंचे हैं। इस जोड़ी की लोकप्रियता की ही वजह है कि विराट-अनुष्का की शादी न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में चर्चा का विषय बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी इटली के मिलान में होगी।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले चार साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने अपनी रिलेशनशिप में बुरा वक्त भी देखा, जो आमतौर पर लगभग सभी रिलेशनशिप्स में देखने को मिलता है। दोनों की रिलेशनशिप एक बुरे दौर से भी होकर गुज़री थी। उस समय दोनों के रिश्तों में इतनी कड़वाहट आ गई थी कि ये दोनों सभी तरह के रिश्तों को खत्म कर देना चाहते थे। विराट और अनुष्का का रिश्ता लगभग टूटने की कगार पर पहुंच चुका था। लेकिन शुक्र था बॉलीवुड के टाइगर का जिसने दोनों के बीच की सभी गलतफहमियों को दूर कर दिया था और इनके रिश्ते को खत्म होने से बचा लिया था।

जब विराट-अनुष्का के संबंधों में दरार आ गई थी तब सलमान ही वो शख्स थे जिन्होंने दोनों को मिलवाया। बता दें कि दोनों के बीच सुलह कराने के लिए काफी जद्दोजहद हुई थी। सलमान ने दोनों को मिलने के लिए अपने घर पर बुलाया था। यहीं दोनों के बीच सलमान खान ने सुलह कराई थी। बताते चलें कि विराट-अनुष्का के वेडिंग स्पॉट पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी दिन में होगी और पार्टी के लिए शाम का समय तय किया गया है।

Published on:
11 Dec 2017 01:05 pm