क्रिकेट

संजय मांजरेकर ने माइकल वॉन को किया ब्लॉक, जडेजा को लेकर शुरू हुआ था विवाद

रवींद्र जडेजा विवाद को लेकर माइकल वॉन ने संजय मांजरेकर को ट्रोल किया था।
less than 1 minute read
Michel Vaughn And Sanjay Manjrekar

लंदन। टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के बीच विवाद काफी गहरा गया है। ये झगड़ा इतना बढ़ गया है कि संजय मांजरेकर ने माइकल वॉन को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद माइकल वॉन ने दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, "ब्रेकिंग न्यूज, संजय मांजरेकर ने मुझे ब्लॉक कर दिया गया है।”

जडेजा को लेकर मांजरेकर ने वॉन को किया ब्लॉक

आपको बता दें कि ये विवाद उस वक्त शुरू हुआ था, जब संजय मांजरेकर ने जडेजा को अच्छा खिलाड़ी ना मानते हुए उनको टीम में नहीं चुने जाने की बात कही थी। मांजरेकर ने जडेजा की जगह किसी पूर्ण बल्लेबाज को टीम में चुने जाने की बात कही थी। हालांकि मांजरेकर की इस टिप्पणी का जवाब जडेजा ने दिया था। जड्डू ने ट्वीट कर कहा था कि मैंने आपसे दोगुने मैच खेले हैं और मैं अभी भी खेल रहा हूं। जिन्होंने कुछ हासिल किया है उसका सम्मान करना सीखिए।

वॉन ने किया था संजय मांजरेकर को ब्लॉक

इस पूरे मामले को लेकर ही माइकल वॉन ने मांजरेकर को ट्विटर पर जडेजा को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। इसी के चलते मांजरेकर ने वॉन को ब्लॉक कर दिया है। भारत-न्यूजीलैंड के मैच के दौरान जडेजा ने जब निकोल्स का विकेट लिया तो वॉन ने कहा कि यह जडेजा का ही समय है। वो गेंद स्पिन भी करा सकते हैं। इसी के बाद मांजरेकर ने वॉन को ब्लॉक कर दिया। जडेजा ने जब विलियम्सन का पॉइंट पर कैच लिया, तो वॉन ने लिखा कि अब उनकी जिंदगी आसान हो गई है।

Updated on:
10 Jul 2019 01:20 pm
Published on:
10 Jul 2019 01:17 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान