आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा इस वक्त इंग्लैंड में वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं और अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। संजय मांजरेकर ने इसी बात को लेकर जडेजा पर निशाना साधा था। मांजरेकर ने कहा था कि वो (रवींद्र जडेजा) आधे बॉलर और आधे बैट्समैन को टीम में शामिल किए जाने के विरोधी हैं। इसकी बजाए किसी स्पेशलिस्ट बॉलर या स्पेशलिस्ट बैट्समैन को ही खिलाया जाना चाहिए। संजय ने यह टिप्पणी इंग्लैंड के हाथों भारत की हार के बाद की थी। संजय ने कहा था, “मैं जडेजा जैसे प्लेयर को इस मौके और उनके कॅरियर के इस मुकाम पर 50 ओवर की क्रिकेट खिलाने के पक्ष में नहीं हूं। टेस्ट मैचों में वो विशुद्ध गेंदबाज हैं, लेकिन 50 ओवर की क्रिकेट में कोई स्पेशलिस्ट बैट्समैन या स्पेशलिस्ट बॉलर ही होना चाहिए।