क्रिकेट

‘अपनी टीम के लिए मौत का फरमान लिख दिया…’, संजय मांजरेकर ने केएल राहुल को लिया आड़े हाथ

Sanjay Manjrekar criticized KL Rahul: पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने सीएसके खिलाफ डीसी की हार के लिए केएल राहुल को दोषी ठहराया है। उन्‍होंने कहा कि जब आप 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो जाते हैं, तो आप अपनी टीम के लिए मौत का फरमान लिख देते हैं।

2 min read
May 07, 2026
केएल राहुल। (फोटो सोर्स: IANS)

Sanjay Manjrekar criticized KL Rahul: आईपीएल 2026 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स का बुरा हाल है। 10 में से 6 मैच हार चुकी डीसी के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो वाला है। सीएसके के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच में उसे 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में केएल राहुल 13 गेंदों पर महज 12 रन की पारी खेली। डीसी की इस हार के बाद पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने राहुल के बैटिंग के तरीके का बेबाकी से विश्लेषण किया और उनकी जमकर आलोचना की।

डीसी के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ने शुरुआती पांच ओवर तक 12 गेंदों पर 12 रन बनाए थे और फिर छठे ओवर की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। अकील होसेन की एक उछाली हुई गेंद पर राहुल ने कवर के ऊपर से इनसाइड-आउट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में उछल गई और रुतुराज गायकवाड़ ने आसानी से कैच लपक लिया।

ये भी पढ़ें

PBKS playoff qualification scenarios: पहले हाफ की टेबल टॉपर पंजाब किंग्‍स भी हो सकती है टूर्नामेंट से बाहर, समझें पूरा गणित

‘अपनी टीम के लिए मौत का फरमान लिख दिया’

संजय मांजरेकर ने इंस्टाग्राम पर कहा कि यह कुछ-कुछ ऑड और ईवन (विषम और सम) मैचों जैसा है। कभी-कभी वह गेंदबाजों पर शुरू से ही हमला बोल देते हैं। यही वह राहुल हैं, जिन्हें आप देखना चाहते हैं। लेकिन, फिर उन्हें लगने लगता है कि उन्होंने अपना हक जमा लिया है और अब उन्हें आने वाले बाकी बल्लेबाजों के लिए जिम्मेदारी निभानी है।

फिर वह इस तरह की पारी खेल बैठते हैं। जब आप 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो जाते हैं, तो आप अपनी टीम के लिए मौत का फरमान लिख देते हैं। उन बेजान शुरुआती छह ओवरों के बाद डीसी के लिए यह मैच लगभग खत्म ही हो गया था।

यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वह बाद में तूफान मचाएगा

उन्‍होंने आगे कहा कि राहुल ने पिछले मैच में शानदार पारी खेली थी, लेकिन इस मैच के शुरुआती छह ओवरों में वह 12 गेंदों पर सिर्फ 12 रन ही बना पाए। यह 100 के स्ट्राइक रेट से दो ओवर हैं। जब आपके ओपनर 200 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हों तो आप किसी ओपनर से यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वह इस तरह खेले और बाद में तूफान मचाएगा।

संजय मांजरेकर की आलोचना के बावजूद केएल राहुल ने इस सीजन में असल में अच्छी फॉर्म में रहे हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप की दौड़ में तीसरे स्थान पर हैं। आईपीएल 2026 में राहुल ने 10 मैचों में 49.44 की औसत से 445 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी 180.89 रहा है। डीसी के इस खिलाड़ी ने इस सीजन में एक शतक और तीन अर्धशतक भी जड़े हैं।

ये भी पढ़ें

पंजाब के कैच छोड़ने पर आग-बबूला हुए पोंटिंग, गुस्से में फेंकने ही वाले थे माइक तो रुआंसी हुईं प्रीति जिंटा! वायरल हुए रिएक्शन
Published on:
07 May 2026 11:44 am
Also Read
View All