
Sanjay Manjrekar on Glenn Maxwell: पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के हाथों पहली हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब के लिए युवा खिलाड़ी नेहल वढेरा ने अर्धशतक ने इस मैच में शतक जड़ा, लेकिन अन्य कोई खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सका। इस मैच के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने इस सीजन में ग्लेन मैक्सवेल की बल्लेबाजी फॉर्म की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने मैक्सवेल के प्रदर्शन की तुलना दुर्लभ हैली धूमकेतु के दिखने से की। आइये आपको भी बताते हैं कि मांजरेकर ने क्या कहा है?
मैक्सवेल का बल्ले से संघर्ष आईपीएल 2024 से ही चिंता का विषय रहा है, जिसके कारण आखिरकार आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें रिलीज़ कर दिया था। अब पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए मैक्सवेल ने इस सीज़न में तीन मैचों में केवल 37 रन बनाए हैं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ़ 30 रनों का योगदान भी शामिल है।
जियो हॉटस्टार से बात करते हुए संजय मांजरेकर ने ग्लेन मैक्सवेल की तुलना हैली धूमकेतु से करते हुए कहा कि जैसे हैली धूमकेतु सूर्य की परिक्रमा करता है और पृथ्वी से करीब 75 साल में एक बार दिखाई देता है। ठीक उसी तरह ग्लेन मैक्सवेल 75 मैचों में से एक अच्छा खेलते हैं। उन्होंने कहा कि हैली धूमकेतु आखिरी बार 1986 में देखा गया था और अब इसे 2061 में देखा जाएगा। बल्लेबाजी में मैक्सवेल के साथ भी कुछ यही स्थिति है। ग्लेन मैक्सवेल क्रिकेट के हैली धूमकेतु हैं।
गुजरात के खिलाफ पहले मैच में मैक्सवेल ने दो ओवर में एक विकेट लेकर 26 रन लुटाए थे। इसके बाद लखनऊ के खिलाफ मैक्सी ने तीन ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया। जबकि राजस्थान के खिलाफ मैक्सवेल से सिर्फ एक ओवर कराया गया, जिसमें उन्होंने 6 रन दिए। अगर वह गेंद और बल्ले से इसी तरह का प्रदर्शन करते रहे तो पंजाब की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।