
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)
Ishan Kishan on Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। जिम्बाब्वे में 18 गेंदों में अपना पहला इंटरनेशनल अर्धशतक ठोकने वाले इस बल्लेबाज की बैटिंग की पूरी दुनिया कायल हो चुकी है। आईपीएल में दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर टीम में जगह बनाई और अब इंटरनेशनल पिच पर विरोधी टीम के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। इस दौरान पूरी टीम कोशिश करती है कि उनका ध्यान क्रिकेट से न भटके। ईशान किशन ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है किन चीजों को ध्यान में रखना जरूरी होता है।
हरारे में मिली लगातार दूसरी जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईशान ने वैभव को कहा, "वैभव असल में बहुत समझदार हैं। उन्हें पता है कि वह क्या कर रहे हैं, उन्हें कैसे बैटिंग करनी है, मैदान के बाहर और मैदान पर कैसा व्यवहार करना है। हालांकि, साथ ही, मुझे लगता है कि वह जिस बैकग्राउंड से आते हैं, वहां कई तरह की ध्यान भटकाने वाली चीजें हो सकती हैं। दोस्तों के सर्कल में भी ऐसी चीजें होती हैं।"
ईशान ने आगे कहा, "उसी बैकग्राउंड से आने के कारण, मुझे पता है कि जब आप क्रिकेट खेलते हैं, जब आप भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो किन चीजों पर ध्यान देना जरूरी होता है। मैं बस यही सुनिश्चित करने की कोशिश करता हूं। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि अभिषेक, अक्षर और कई दूसरे खिलाड़ी जो भी उनसे किसी भी तरह से बातचीत करते हैं, हम सब यही सुनिश्चित करते हैं कि वह अभी ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट के बारे में सोचे, न कि सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है या बाहर क्या बातें हो रही हैं, या रन न बनने पर अपनी बॉडी लैंग्वेज को खराब होने दें।"
ईशान का प्रदर्शन दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार रहा। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 44 गेंदों में 81 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में ईशान ने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन बनाए। ईशान-तिलक की आतिशी पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 219 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम सिर्फ 219 रन बनाकर ढेर हो गई।
Updated on:
26 Jul 2026 11:18 am
Published on:
26 Jul 2026 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
