क्रिकेट

संजू सैमसन को अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने पर सेलेक्‍टर्स ने दिया बड़ा तोहफा, दो मैचों के लिए बनाया कप्तान

Sanju Samson: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में करियर का पहला शतक ठोकने वाले संजू सैमसन को सेलेक्‍टर्स ने नए साल से पहले बड़ा तोहफा दिया है। उन्‍होंने दो रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए केरला टीम का कप्‍तान बनाया गया है।

less than 1 minute read

Sanju Samson: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में शतक ठोकने वाले संजू सैमसन को सेलेक्‍टर्स ने नए साल से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सेलेक्‍टर्स ने संजू सैमसन को दो रणजी मैच के लिए केरल टीम का कप्‍तान बनाया है। दरअसल, लगातार टीम इंडिया से अंदर-बाहर हो रहे संजू सैमसन के बल्‍ले से उस समय शतक आया, जब उसकी दरकार थी। संजू के शतक की बदौलत ही भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीत सकी। अब उन्‍हें टीम की कमान सौंपकर बड़ा तोहफा दिया है।


संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में 114 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्‍कों की मदद से 108 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। लगातार नजरअंदाज किए जा रहे संजू के करियर के लिए ये पारी काफी अहम होगी। उम्‍मीद है कि टीम इंडिया में भी अब संजू सैमसन को लगातार मौके मिलेंगे।

टीम में तीन नए चेहरों को मिला मौका

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, संजू सैमसन को जहां रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में केरल टीम की कप्‍तानी सौंपी गई है तो रोहन कुन्नूमल उपकप्‍तान होंगे। सेलेक्‍टर्स ने केरल की टीम में कृष्‍णा प्रसाद, आनंद कृष्‍णन और विकेटकीपर विष्‍णु राज तीन नए चेहरों को भी शामिल किया है।

यह भी पढ़ें :कोच राहुल द्रविड़ ने खोला नाम, बताया कौन करेगा बॉक्सिंग डे टेस्ट में विकेटकीपिंग

वहीं मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज विष्‍णु विनोद भी वापसी करने में सफल रहे हैं। इसके साथ ही जलज सक्‍सेना और श्रेयस गोपाल को भी स्‍क्‍वॉड में जगह मिली है।

यह भी पढ़ें : टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इंग्लैंड की टीम में कीरोन पोलार्ड की एंट्री

Published on:
25 Dec 2023 11:50 am
Also Read
View All