
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड को टीम के सहायक कोच की जिम्मेदारी सौंपी है। पोलार्ड अगले साल विंडीज और अमेरिका की धरती पर खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड टीम के कोचिंग स्टाफ से जुड़ेंगे। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट (ECB) ने इसकी घोषणा कर दी है। बता दें कि पोलार्ड ने अप्रैल 2022 में क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। पोलार्ड टी20 वर्ल्ड कप 2012 जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कुल 637 टी20 मैच खेले हैं।
ईसीबी ने बतायाकि वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान किरोन पोलार्ड को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इंग्लैंड की कोचिंग टीम में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पोलार्ड टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम में बतौर सहायक कोच जुड़ेंगे और स्थानीय हालात को जानने में टीम की मदद करेंगे।
वेस्टइंडीज के लिए खेले 101 टी20 इंटरनेशनल
बता दें कि कीरोन पोलार्ड ने वेस्टइंडीज के लिए 101 मैच में 1569 रन बनाने के साथ ही 42 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने 63 टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी भी की। वह आईपीएल में बतौर ऑल राउंडर मुंबई इंडिंयस का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे चुके हैं। वह मुंबई इंडियंस टीम को छोड़ चुके हैं। हालांकि वह अभी भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक्टिव हैं।
यह भी पढ़ें : विराट कोहली साउथ अफ्रीका में बना सकते हैं एक नायाब रिकॉर्ड, बस करना होगा ये काम
Published on:
25 Dec 2023, 9:12 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.