क्रिकेट

Aisa Cup 2025: पहली ही पारी में संजू सैमसन ने वो कर दिखाया, जो पंत और धोनी पूरे करियर में नहीं कर पाये, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

शुभमन गिल के टीम में आने के बाद पहले दो मुकाबलों में सैमसन को टॉप ऑर्डर में खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन ओमान के खिलाफ उन्हें तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने को भेजा गया और सैमसन ने इस मौके को दोनों हाथों से लपक लिया। उन्होंने मुश्किल वक़्त पाए शानदार बल्लेबाजी कर न सिर्फ टीम को मुसीबत से निकाला, बल्कि अर्धशतक जड़ इतिहास रच दिया।

2 min read
Sep 20, 2025
भारतीय टीम के बल्‍लेबाज और विकेटकीपर संजू सैमसन। (फोटो सोर्स: IANS)

Sanju Samson, half-century, Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का 12वां मुक़ाबला भारत और ओमान के बीच खेला गया। अबू धाबी के शेख ज़ायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ल जानकार बोला। सैमसन ने मुसकिल पिच पर बहतरान बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 56 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के जड़े।

शुभमन गिल के टीम में आने के बाद पहले दो मुकाबलों में सैमसन को टॉप ऑर्डर में खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन ओमान के खिलाफ उन्हें तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने को भेजा गया और सैमसन ने इस मौके को दोनों हाथों से लपक लिया। उन्होंने मुश्किल वक़्त पाए शानदार बल्लेबाजी कर न सिर्फ टीम को मुसीबत से निकाला, बल्कि अर्धशतक जड़ इतिहास रच दिया।

मल्टी नेशन टूर्नामेंट में अर्धशतक लगाने वाले इकलौते विकेटकीपर

सैमसन किसी भी मल्टी नेशन टूर्नामेंट जैसे एशिया कप या टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाने वाले पहले विकेट कीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ऋषभ पंत और धोनी भारत के लिए टी20 क्रिकेट में बतौर विकेट कीपर खेल चुके हैं। लेकिन किसी ने भी यह करनामन नहीं किया था।

एक से ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच पाने वाले पहले विकेट कीपर

संजू सैमसन ने इसी के साथ अपने T20I करियर का यह तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेट कीपर बन गए हैं। उनके पहले किसी भारतीय विकेट कीपर ने इस फॉर्मेट में 1 से ज्यादा POTM का अवॉर्ड नहीं जीता। दिनेश कार्तिक बतौर विकेट कीपर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने यह कारनामा 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था जब निदहास ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने बांग्लादेश के मुंह से जीत छीनी थी। उस मैच में कार्तिक ने 8 गेंदों पर 29 रन बनाए थे।

टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

547 - रोहित शर्मा
435 - विराट कोहली
435 - सूर्यकुमार यादव
353 - संजू सैमसन
350 - एमएस धोनी

सैमसन ने धोनी के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा

सैमसन ने टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। माही ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 350 छक्के लगाए हैं, जबकि सैमसन अब कुल 353 छक्के हो गई है। इसके साथ ही वह भारत की तरफ से टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

Also Read
View All

अगली खबर