क्रिकेट

Sanju Samson को क्यों किया गया टीम से ड्रॉप? BCCI के अधिकारी ने बताई असली वजह

Indian Cricket Team: जिंबॉब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में संजू सैमसन को जगह नहीं मिलने पर मचे विवाद के बीच बीसीसीआई ने बड़ा खुलासा किया है। बोर्ड के अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सैमसन को ड्रॉप नहीं, बल्कि आराम दिया गया है
2 min read
Jul 07, 2026
Sunil Gavaskar on Ishan Kishan vs Sanju Samson
भारतीय सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन। (फोटो सोर्स: IANS)

Sanju Samson Drop or Rested: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के बीच बीसीसीआई ने जिंबॉब्वे दौरे पर खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया, जिसमें संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और सवाल उठने लगे कि आखिर जिस खिलाड़ी ने 4 महीने पहले ही भारत को अपने दम पर टी20 वर्ल्डकप जिताया था, उसे कैसे बाहर किया जा सकता है।

संजू को दिया गया है आराम

हाालंकि बीसीसीआई के एक अधिकारी ने साफ कर दिया कि संजू सैमसन को ड्रॉप नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें आराम दिया गया है। आपको बता दें कि जिंबॉब्वे दौरे पर कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, लेकिन बल्लेबाजी क्रम ज्यादातर वही है। श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे, जबकि वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और ईशान किशन बल्लेबाज के तौर पर शामिल हैं।

इसके अलावा शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे ऑलराउंडरों की सूची में शामिल हैं। वहीं हर्ष दुबे भी ऑलराउंडर के तौर पर टीम का हिस्सा होंगे। रिंकू सिंह की टीम में वापसी हो गई है, लेकिन गेंदबाजी पूरी तरह से बदली हुई नजर आ रही है। वरुण चक्रवर्ती को छोड़ दें तो प्रिंस यादव, यश ठाकुर, आशोक शर्मा और मयंक यादव नए गेंदबाज हैं। वहीं प्रभसिमरन सिंह को भी टीम में जगह मिली है, जिन्होंने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी।

BCCI ने बताया क्यों दिया गया रेस्ट

बीसीसीआई के अधिकारी ने पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिंबॉब्वे दौरे पर युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका देने के लिए कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। उनका मानना था कि वे नहीं चाहते थे कि सीनियर खिलाड़ी वहां जाएं और बेंच पर बैठे रहें। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि एशियन गेम्स से पहले उन्हें ब्रेक दिया गया है, ताकि वे तरोताजा होकर मैदान पर उतर सकें।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने यह भी कहा कि संजू सैमसन एशियन गेम्स में खेलने वाली भारतीय टी20 टीम का हिस्सा हैं। जो लोग चयन समिति की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें कम से कम यह जानकारी होनी चाहिए कि अगर संजू सैमसन टीम की योजनाओं में नहीं होते, तो उन्हें एशियन गेम्स की टीम में जगह क्यों मिलती।