क्रिकेट

IND vs AFG: T20 इतिहास में टीम इंडिया ने पहली बार किया ये कारनामा, संजू सैमसन की धमाकेदार पारी की बदौलत जीती सीरीज

IND vs AFG 2nd T20: भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे T20 मुकाबले में हराकर तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारियों की बदौलत भारत ने 160 रन का लक्ष्य 14.5 ओवर में हासिल कर लिया।
2 min read
Sep 16, 2026
IND vs AFG 2nd T20 Sanju Samson Ishan Kisha
संजू सैमसन और ईशान किशन (फोटो- IANS)

IND vs AFG 2nd T20 Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया है, जहां संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने 15वें ओवर में ही 160 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 मुकाबले में हराते ही इतिहास रच दिया। उसने टी20 इतिहास में पहली बार किसी टीम को लगातार 10 मैचों में शिकस्त दी है।

टी20 इतिहास में पहली बार किया ये कारनामा

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने 2019 से लेकर 2025 तक लगातार नौ मैचों में जीत हासिल की है, हालांकि ये सिलसिला अभी टूटा नहीं है। जबकि जिंबाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम 2024 से 2026 तक लगातार आठ मैच जीत चुकी है।

भारत के खिलाफ T20I में लगातार सबसे ज्यादा हार

टीमलगातार हारअवधि
अफगानिस्तान10*2010–2026
बांग्लादेश9*2019–2025
जिंबाब्वे8*2024–2026
बांग्लादेश82009–2018
आयरलैंड82009–2024

अफगानिस्तान की शुरुआत रही फिर खराब

इस मुकाबले में श्रेयस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की शुरुआत एक बार फिर खराब रही और रहमानुल्लाह गुरबाज बिना खाता खोले अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद से नीतीश रेड्डी और रवि बिश्नोई ने मिलकर लगातार अंतराल में विकेट चटकाए। अफगानिस्तान ने सिर्फ 100 रन पर अपने छह विकेट गंवा दिए थे, लेकिन उसके बाद से मोहम्मद नबी और राशिद खान ने बेहतरीन पारी खेल अफगानिस्तान को 159 रन तक पहुंचा दिया।

भारत के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने सबसे शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने तीन ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट झटके हैं, तो वहीं हर्षदीप सिंह ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को भी एक-एक सफलता मिली।

जमकर गरजा संजू सैमसन का बल्ला

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। संजू सैमसन ने 200 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया, तो वहीं अभिषेक शर्मा ने 19 गेंद में 39 की पारी खेली। संजू ने 22 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 57 रन की धमाकेदार पपारी खेली, जिससे टीम इंडिया ने 14.5 ओवर में ही 163 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Updated on:
16 Sept 2026 07:30 am
Published on:
16 Sept 2026 07:30 am