क्रिकेट

Sanju Samson on leaving RR: संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स क्‍यों चुनी? पहली बार बताईं फैसले के पीछे की 2 मुख्‍य वजह

Sanju Samson on leaving RR: आईपीएल 2026 के ऑक्‍शन से पहले संजू सैमसन ने एक ऐतिहासिक डील के साथ राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) का 10 साल पुराना साथ छोड़कर चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) को चुना था। उन्‍होंने इतना बड़ा रिस्‍क वाला फैसला क्‍यों किया था, अब जाकर संजू ने इसकी मुख्‍य वजह का खुलासा किया है।
2 min read
Jul 24, 2026
Sanju Samson CSK News Hindi , IPL 2026 Sanju Samson RR
संजू सैमसन (Photo - IANS)

Sanju Samson on leaving RR and join CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) को छोड़कर चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) को चुनने को लेकर संजू सैमसन का कहना है कि सीएसके में जाने से उन्हें नई ऊर्जा मिली और अपने आईपीएल करियर का पूरी तरह से फ्रेश आगाज करने का मौका मिला। संजू ने राजस्‍थान के साथ 11 सीजन बिताए और 5 सीजन में कप्तानी भी की। फिर आईपीएल 2026 के ऑक्‍शन से पहले एक ऐतिहासिक ट्रेड डील के बाद वह सीएसके में आ गए। इस पर संजू ने कहा कि रॉयल्स छोड़ना बहुत बड़ा रिस्क था। एक बार जब आप अपनी फीलिंग्स फ्रेंचाइजी को बता देते हैं, तो पीछे मुड़कर नहीं देख सकते। लेकिन, इस फैसले के पीछे की दो मुख्‍य वजह थीं।

'मैं पक्का कर चुका था'

संजू सैमसन ने जियोस्‍टार से कहा कि पहली वजह यह थी कि मैं पक्का कर चुका था कि 2025 राजस्‍थान के साथ मेरा आखिरी सीजन होगा। मैंने अपनी पत्नी और परिवार से इसको लेकर लंबी बातचीत की। वे मुझसे पूछते रहे कि क्या यह बिना सोचे-समझे लिया गया फैसला था या मैं सच में पक्का था। हमने इस पर दो या तीन हफ्ते तक बात की और फिर हमने तय किया कि अब सही समय है। मुझे पहले ही यकीन हो गया था कि यह सही फैसला होगा।

'ये बातें मेरे मन में भी आई थीं'

वहीं, दूसरी वजह को लेकर उन्‍होंने कहा कि मैं एक कॉन्फिडेंट इंसान हूं। मैं अपने दम पर खड़ा हो सकता हूं। मैं हमेशा जीरो से शुरू करने के लिए तैयार रहता हूं। कई लोगों ने मुझसे कहा कि मेरी बैटिंग स्टाइल शायद चेपॉक के धीमे विकेट पर सूट न करे। ये बातें मेरे मन में भी आई थीं। लेकिन, फिर मैंने खुद से कहा कि तुम 30 साल के हो। जाओ और कोई राह तलाशो।

'टी20 क्रिकेट में फेल होना आम बात'

उन्‍होंने आगे कहा कि आईपीएल 2026 सीजन में मैं बहुत एनर्जी के साथ गया, यह सोचकर कि मुझे कुछ हासिल करना है। मुझे वहां एक नई ऊर्जा मिली और यह मेरे लिए बहुत अच्छा काम कर रही थी। वहीं, उन्‍होंने सीएसके में अपनी मुश्किल शुरुआत को लेकर कहा कि टी20 क्रिकेट में फेल होना आम बात है। इस फॉर्मेट में आप सफल होने से ज्‍यादा फेल होते हैं। जब आप मुश्किल दौर से गुज़र रहे होते हैं, तो आपको अपने आस-पास ऐसे लोगों की जरूरत होती है, जो समझते हों कि फेल होना खेल का हिस्सा है।

Updated on:
24 Jul 2026 06:15 pm
Published on:
24 Jul 2026 06:15 pm