
भारत बनाम जापान टी20 (Photo Japan Cricket And IANS, Generated by AI)
India vs Japan T20 Live Streaming:एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले भारत और जापान के बीच खेले जाने वाले इकलौते T20 मैच के लिए लाइव स्ट्रीमिंग अधिकार फैनकोड ने हासिल कर लिया है। इस दौड़ में कई इंटरनेशनल ग्लोबल कंपनियां शामिल थीं, लेकिन आखिरकार फैनकोड ने बोली लगाकर अधिकार अपने पास कर लिया। हालांकि, टीवी पर इस मैच का प्रसारण किस चैनल पर होगा, यह अभी तक कंफर्म नहीं हो पाया है। इस रेस में सोनी के साथ स्टार और जी नेटवर्क्स भी शामिल हैं।
भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को पहली बार मुकाबला खेला जाएगा, जो तोशीगी प्रांत के सानो इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। खबर यह भी आ रही है कि यूट्यूब और नेटफ्लिक्स भी इस ग्लोबल अधिकार को हासिल करने की रेस में शामिल हैं। हालांकि, जियोहॉटस्टार भी पीछे नहीं है और वह भी दुनिया के अन्य कोनों में इस मैच को प्रसारित करने के लिए बोली लगा सकता है। आपको बता दें कि ITW यूनिवर्स के पास इस मैच के ब्रॉडकास्टिंग फीड और कमर्शियल इवेंट का मालिकाना हक है।
आयोजकों के एक मीडिया बयान में कहा गया, "आइची-नागोया में 2026 एशियन गेम्स के साथ आयोजित होने वाला यह मैच भारतीय क्रिकेट को एक नए बाज़ार में ले जाने और जापान में लंबे समय तक अपनी पहचान बनाने का एक अभूतपूर्व अवसर है।"
जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) के CEO नाओकी एलेक्स मियाजी ने कहा, "इस ऐतिहासिक T20I के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को जापानी धरती पर लाना जापान में क्रिकेट के विकास के लिए मील का पत्थर है। ITW यूनिवर्स के साथ साझेदारी यह सुनिश्चित करती है कि इस मैच का प्रोडक्शन और मार्केटिंग हाई ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के अनुसार किया जाएगा, जिससे जापान, भारत और दुनिया भर के प्रशंसकों को बेहतरीन देखने का अनुभव मिलेगा और साथ ही हमारे देश में क्रिकेट प्रेमियों की एक नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।" जापान के खिलाफ इकलौत मुकाबले के लिए अभी तक टीम का ऐलान नहीं किया गया है और उम्मीद है कि जो एशियन गेम्स खेलने के लिए टीम जाएगी, वही जापान के खिलाफ ऐतिहासिक मुकाबले में मैदान पर उतरेगी।
Updated on:
08 Sept 2026 08:14 am
Published on:
08 Sept 2026 08:14 am
