क्रिकेट

Sanju Samson Century: गरजा संजू सैमसन का बल्ला, DC के गेंदबाजों का किया बुरा हाल, मात्र इतनी गेंद पर ठोका शतक

संजू ने मात्र 52 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 3 छक्कों की मदद से 100 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। यह उनका आईपीएल करियर का चौथा शतक है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए यह उनका पहला शतक है।

less than 1 minute read
Apr 11, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शतक जड़ा (photo - IPL official Site)

Sanju Samson Century, Chennai Super Kings vs Delhi Capitals, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 18वां मुकाबला पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले जा रहे इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2026 का पहला शतक जड़ दिया।

ये भी पढ़ें

CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, चेन्नई में हुई इस खतरनाक बल्लेबाज की वापसी, देखें प्लेइंग 11

संजू सैमसन ने जड़ा IPL 2026 का पहला शतक

संजू ने मात्र 52 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 3 छक्कों की मदद से 100 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। यह उनका आईपीएल करियर का चौथा शतक है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए यह उनका पहला शतक है। वह इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स से शतक जड़ चुके हैं।

राजस्थान रॉयल्स (RR) से ट्रेड होकर चेन्नई आने के बाद संजू सैमसन का बल्ला काफी समय तक शांत रहा था। लेकिन आज उन्होंने चेपॉक की पिच पर धमाकेदार वापसी करते हुए शानदार शतक लगाकर अपनी काबिलियत एक बार फिर साबित कर दी।

सैमसन आईपीएल में 5वें सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं। उनसे ज्यादा शतक सिर्फ विराट कोहली (8), जोस बटलर (7), क्रिस गेल (6) और केएल राहुल (5) हैं। बता दें कि सैमसन के अलावा डेविड वार्नर, शुभमन गिल, और शेन वॉटसन ने लीग में 4-4 शतक लगाए हैं।

सैमसन 2021 के बाद इस लीग में शतक लगाने में सफल हुए हैं। वह इस सीजन में शतकीय पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज हैं। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई के किसी बल्लेबाज का यह दूसरा शतक है। इससे पहले 2012 के क्वालिफाइंग मैच में इसी मैदान पर मुरली विजय ने 113 (58) रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें

PBKS vs SRH: मैच में हुई छक्कों की बरसात, बना एक मैच में सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड
Updated on:
11 Apr 2026 09:09 pm
Published on:
11 Apr 2026 08:59 pm
Also Read
View All