एशिया कप 2025 में टॉप 10 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीन भारतीय शामिल हैं। अभिषेक शर्मा टॉप पर, तिलक वर्मा चौथे स्थान पर और संजू सैमसन 9वें स्थान पर रहे।
Most Run in Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया है। फ़ाइनल मुक़ाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर भारत ने 9वीं बार एशिया कप का खिताब जीता है। इस टूर्नामेंट में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए हैं। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव और इस टूर्नामेंट के माध्यम से टी20 क्रिकेट में वापसी करने वाले शुभमन गिल पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए।
एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 10 में अभिषेक समेत तीन भारतीय हैं। अभिषेक शर्मा ने 7 मैचों की सात पारियों में में 44.86 की शानदार औसत से 314 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। भारत के तिलक वर्मा चौथे स्थान पर रहे। वर्मा ने 7 मैचों की छह पारियों में 71 की शानदार औसत से 213 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.48 का रहा। विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सैमसन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं। उन्होंने 7 मैचों की चार पारियों में 33 की औसत से 132 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 124.53 का रहा।
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के पाथुम निस्सांका रहे, जिन्होंने 6 मैचों में 43.50 की औसत से 261 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160.12का रहा। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान साहिबज़ादा फ़रहान रहे, जिन्होंने 7 मैचों में 217 रन बनाए, हालांकि उनकी स्ट्राइक रेट 116.04 रही।
| क्रम | खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | अभिषेक शर्मा | 7 | 7 | 314 | 44.86 | 200.00 | 32 | 19 |
| 2 | पाथुम निस्सांका | 6 | 6 | 261 | 43.50 | 160.12 | 23 | 11 |
| 3 | साहिबज़ादा फ़रहान | 7 | 7 | 217 | 31.00 | 116.04 | 14 | 11 |
| 4 | तिलक वर्मा | 7 | 6 | 213 | 71.00 | 131.48 | 12 | 10 |
| 5 | फ़खर ज़मान | 7 | 7 | 181 | 30.17 | 120.67 | 16 | 5 |
| 6 | सैफ हसन | 4 | 4 | 178 | 44.50 | 128.06 | 8 | 12 |
| 7 | कुसल परेरा | 6 | 6 | 146 | 24.33 | 139.05 | 15 | 3 |
| 8 | तौहीद हृदॉय | 6 | 6 | 139 | 27.80 | 113.93 | 6 | 3 |
| 9 | संजू सैमसन | 7 | 4 | 132 | 33.00 | 124.53 | 7 | 7 |
| 10 | मोहम्मद हरीस | 7 | 6 | 131 | 21.83 | 133.67 | 13 | 4 |
लंबे समय के बाद शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी कराई गई है। गिल को सैमसन की जगह सलामी बल्लेबाजी करने का मौका दिया गया। बावजूद इसके वे इस टूर्नामेंट में पूरी तरह से फ्लॉप रहे। ओपनिंग में अबतक कुछ खास नहीं कर पाये हैं। सात मैचों की सात पारियों में उन्होंने सिर्फ 21.17 के औसत से 127 रन बनाए हैं। इस दौरान वे सिर्फ एक बार 30 रन का आंकड़ा पार कर पाये।
वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव का हाल तो इससे भी बुरा था। सूर्या ने 7 मैचों की छह पारियों में 18 की औसत से मात्र 72 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 101.40 का रहा। सूर्य एशिया कप 2025 में चार बार दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाये। एशिया कप 2025 में दोनों खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है।