Scorpions Cricket Club record: जिम्बाब्वे के घरेलू लिस्ट ए लीग क्रिकेट फॉर्मेट में स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने मीथेन लायंस के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर 822 रन बनाकर 794 रनों से जीत दर्ज की है।
Scorpions Cricket Club record: क्रिकेट में कुछ भी नामुमकिन नहीं है। इस खेल में आए दिन बड़े रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा रिकॉर्ड बना है, जिस पर यकीन करना लगभग नामुमकिन है। एक लिस्ट-ए टीम ने 50 ओवर में 822 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। यह हैरतअंगेज कारनामा जिम्बाब्वे के घरेलू लीग क्रिकेट में हुआ है। अभी तक लिस्ट ए में ये रिकॉर्ड बिहार के नाम दर्ज है। जब उसने वैभव सूर्यवंशी की महज 84 गेंदों पर 190 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर इस कीर्तिमान को बनाया था। क्या बिहार का रिकॉर्ड टूट गया है? आइये आपको भी बताते हैं।
दरअसल, यह मुकाबला स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब और मीथेन लायंस के बीच खेला गया। स्कॉर्पियंस ने निर्धारित 50 ओवरों में 822/4 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस मैच के परिणाम तो और भी ज्यादा चौंकाने वाला रहा। क्योंकि विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी मीथेन लायंस की अीम महज 28/7 का स्कोर ही बना सकी और स्कॉर्पियंस ने 794 रनों से अविश्वसनीय जीत दर्ज की।
इस मैच के असली हीरो रहे विनफ्रेड मुटेंडे रहे, जिन्होंने सिर्फ 75 गेंदों में 270.67 के स्ट्राइक रेट से 203 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 23 चौके और 13 छक्के शामिल थे। इतना ही काफी नहीं था, उनके अलावा तकुंडा मडेम्बो ने 143 गेंदों में 302 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 50 चौके और सात छक्के जड़े और 272 मिनट तक बल्लेबाजी करने के बाद 'रिटायर्ड आउट' हुए।
रनों की बौछार यहीं नहीं थमी। गैब्रियल जया सिर्फ 49 गेंदों पर 110 रन बनाकर नाबाद रहे, उनका स्ट्राइक रेट 224.49 था। वहीं, विंसेंट मोयो ने भी 39 गेंदों में 78 रनों की तेज-तर्रार पारी खेलकर टीम के स्कोर में अहम योगदान दिया। इस मैच में स्कॉर्पियंस ने प्रति ओवर 16.44 के अविश्वसनीय रन रेट से हासिल किया।
बता दें कि लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी भी बिहार के नाम दर्ज है। बिहार की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान रांची में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 574/6 का विशाल स्कोर बनाया था। उस मैच में भारत के उभरते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 84 गेंदों में 190 रन बनाए थे। दरअसल, स्कॉर्पियंस का ये रिकॉर्ड लिस्ट ए लीग क्रिकेट का है, जो आधिकारिक रूप से विभिन्न देशों में खेला जाने वाला लिस्ट ए टूर्नामेंट नहीं
इससे पहले 2022 में तमिलनाडु ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 506/2 रन बनाए थे। जबकि उसी साल इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में 498/4 रन ठोक दिए थे। सरे के 496/4, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के 481/6 और मुंबई के 457/4 जैसे बड़े स्कोर भी कभी बहुत ही असाधारण थे।