क्रिकेट

सहवाग ने कुछ इस अंदाज़ में ली भारतीय टीम की चुटकी, देखे वीडियो

सेचुरियन टेस्ट के पांचवे दिन के खेल से पहले वीरेंद्र सहवाग ने एक वीडियो शेयर करते हुए टीम की फिरकी ली है।

2 min read
sehwag make fun of team India by tweeting video of movie Lagaan

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार का खेल खत्म होने तक 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 35 रनों पर अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। भारतीय टीम अभी भी लक्ष्य से 252 रन दूर है जबकि उसे पांचवें दिन के करीब 90 ओवरों का सामना करना है। भारत के सात विकेट सुरक्षित हैं। ऐसे में भारत पर हार का खतरा मंडरा रहा है।

सहवाग की चुटकी
भारतीय क्रिकेट टीम की खस्ता हालत को देखते हुए भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक वीडियो शेयर करते हुए टीम की फिरकी ली है। सेहवाग ने ट्विटर पर फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है की सेंचुरियन टेस्ट में आज ऐसा ही कुछ देखने को मिले। सहवाग ने लगान फिल्म का एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें आमिर खान बारिश का इंतज़ार कर रहे है। अब देखना होगा पांचवे दिन भारतीय बल्लेबाज उमीदों पर खरे उतारते है या नहीं।

मैच का हाल
बता दें चौथे दिन स्टम्पस तक चेतेश्वर पुजारा (11) और पार्थिव पटेल (5) रनों पर नाबाद लौटे हैं। पुजारा ने 40 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया है।मुश्किल विकेट पर भारत ने 26 रनों पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। आउट होने वाले बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (9) और लोकेश राहुल (4) तथा कप्तान विराट कोहली (5) शामिल हैं। विजय को 11 के कुल योग पर कगीसो रबादा ने बोल्ड किया। विजय ने 25 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया। इसके बाद 16 के कुल योग पर लुंगी नगीदी ने केशव महाराज के हाथों राहुल को कैच कराकर भारत को दूसरा झटका दिया। राहुल ने 29 गेंदों का सामना किया। पहली पारी में शानदार शतक लगाकर भारत को मुश्किल से निकालने वाले कप्तान कोहली पांच रन बनाकर आउट हो गए।

Published on:
17 Jan 2018 12:51 pm