4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैच छोड़कर रैफरी से बहस करना कोहली को पड़ गया भारी, ICC ने ठोंका 25 फीसदी जुर्माना

मैच के तीसरे दिन विराट कोहली रैफरी से भी बहस करते हुए नजर आए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 16 Jan 2018, 4:49 PM IST

ICC fine Virat Kohli

Kohli Fine

सेंचुरियन: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी अग्रेसिव व्यवहार के लिए जाने जाते हैं और कई बार वो अपने अग्रेशन की वजह से दिक्कतों में भी आए हैं। कोहली के गुस्से को लेकर कई बार दिग्गजों को भी कमेंटरी के दौरान चर्चा करते हुए सुना गया है। इस बीच सेंचुरियन टेस्ट मैच में विराट कोहली को एक बार फिर से अपने गुस्से की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ गया है।

मैच फीस का लगा 25 फीसदी जुर्माना
दरअसल, आईसीसी ने विराट कोहली पर मैच का 25 फीसदी जुर्माना लगाया है। दरअसल, हुआ यूं कि सेंचुरियन टेस्ट मैच के तीसरे दिन विराट कोहली ने अंपायर के उस फैसले को लेकर नाराजगी जताई थी, जिसमें खराब रोशनी के कारण खेल को रोका गया था। इसके लिए विराट कोहली मैच रेफरी से भी बहस करते हुए नजर आए थे।

कोड ऑफ कंडक्ट लेवल 1 का माना दोषी
कोहली को खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के समर्थन करने वाले आईसीसी की आचार संहिता के आर्टिकल 2.1.1 का दोषी पाया गया, जिसका मतलब, 'ऐसी हरकत करना जो खेल भावना के विपरीत हो।' इसके अलावा ICC ने कोहली को कोड ऑफ कंडक्ट लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और इसके लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इतना ही नहीं आईसीसी की तरफ से कोहली को 1 डिमेरिट पॉइंट भी मिला है।

क्या है हुआ था मैच के दौरान
सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्टंप्स घोषित किए जाने के बाद नाराजगी जताई थी। इस दौरान कोहली ने गेंद को गुस्से से मैदान पर फेंका था। सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन प्रोटियाज की दूसरी पारी के 25वें ओवर में विराट कोहली ने अंपायरों से गेंद गीली होने की शिकायत की। असल में बारिश के चलते स्टेडियम गीला था। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अंपायर माइकल गॉफ से इसकी शिकायत की। इस दौरान विराट ने मैदान पर बेहद ही आक्रामक अंदाज में गेंद फेंकी, जिसके बाद मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने विराट कोहली को तलब किया। विराट कोहली ने अपनी गलती मान ली और उनकी मैच फीस कट गई।