क्रिकेट

शाबाद खान ने पाकिस्तान के दिगग्ज क्रिकेटर्स को दिखाई ‘औकात’, याद दिलाया भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से धूल चटाई, जिसके बाद उनके पूर्व क्रिकेटर्स ने गुस्सा फूट पड़ा।

2 min read
Feb 19, 2026
शादाब खान (फोटो-IANS)

ICC Men's T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हुईं। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान के खिलाफ आठवीं जीत है। दोनों टीमें अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 9 बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिनमें से 8 बार भारतीय टीम ने जीत हासिल की है, जबकि एकमात्र जीत पाकिस्तान के नाम दर्ज है। पाकिस्तान ने यह जीत 2021 में हासिल की थी, जब उसने भारत को 10 विकेट से हराया था।

ये भी पढ़ें

सुपर 8 राउंड से पहले टेंशन में टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ, बल्लेबाजों को लेकर सामने आई चौंकाने वाली बात

हार के बाद से हो रही आलोचना

15 फरवरी को कोलंबो में मिली इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम की जमकर आलोचना शुरू हो गई। किसी ने टीम में बदलाव की बात कही, तो किसी ने टीम चयन पर सवाल उठा दिए। शाहिद अफरीदी ने तो अपने ही दामाद शाहीन शाह अफरीदी को टीम से बाहर करने की बात तक कह दी। वहीं कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने यहां तक कह दिया कि उन्होंने पहले ही पाकिस्तानी फैन्स से कह दिया था कि टीवी मत देखना।

दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम ने ग्रुप स्टेज का अपना तीसरा मुकाबला जीतकर सुपर 8 में जगह बना ली। सुपर 8 मुकाबलों से पहले टीम के ऑलराउंडर शादाब खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप में कई दिग्गज क्रिकेटरों ने भारत के खिलाफ खेला है और वे भी भारत को हरा नहीं पाए हैं।

पूर्व क्रिकेटर्स की बोलती बंद

पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान ने कहा, "कहने को वो भी बहुत दिग्गज हैं लेकिन वर्ल्डकप में तो भारत को उन्होंने भी नहीं हराया।" आलोचनाओं को बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं जब से वापस आया हूं, तब से सिर्फ एक ओवर ऐसा रहा है, जिसकी आलोचना हो रही है। हालांकि उनकी अपनी सोच है। हमारे पूर्व क्रिकेटर्स की अपनी सोच है। हमने 2021 में भारतीय टीम को हराया है। उन्होंने तो वो भी नहीं किया।"

Also Read
View All

अगली खबर