क्रिकेट

शेफाली और स्नेह ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ के लिए नामित

महिला टीम की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा और ऑलराउंडर स्नेह राणा को बुधवार को जून महीने के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित किया गया।
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2021, 5:08 PM IST
shafali_verma.jpg

नई दिल्ली। महिला टीम की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) और ऑलराउंडर स्नेह राणा (Sneh Rana) को बुधवार को जून महीने के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ (ICC player of the month) के लिए नामित किया गया। शेफाली और स्नेह के अलावा इंग्लैंड की लेफ्ट ऑर्म स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन को भी इस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और काइल जैमिसन जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज और भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शामिल थे, उन्हें पुरुष वर्ग में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के साथ प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामित किया गया है।

इंग्लैंड खिलाफ टेस्ट में किया डेब्यू
17 वर्षीय शेफाली अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते टी20 क्रिकेट सभी को प्रभावित कर चुकी हैं। इसके बाद शेफाली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट अपना डेब्यू किया था। वह भारत की पहली और दुनिया की चौथी महिला खिलाड़ी बनीं थी जिन्होंने डेब्यू मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा है। वह टेस्ट मैच में दोनों में पारियों में अर्धशतक लगाने वाली दुनिया की चौथी खिलाड़ी बन गई हैं।

स्नेहा ने ब्रिस्टल टेस्ट में किया था डेब्यू
शेफाली वर्मा के साथ ही ऑलराउंडर स्नेह ने भी इसी मैच में टेस्ट में डेब्यू किया था और उनके नाबाद 80 रनों की मदद से भारत यह मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा था।

इंग्लैंड के वनडे और टेस्ट दोनों में मिली हार
भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2—1 से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन दोनों ही फॉर्मेट में शेफाली वर्मा का शानदार प्रदर्शन रहा था। शेफाली के साथ स्नेह राणा और 5 खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था।

Published on: