क्रिकेट

शाहीन अफरीदी ने ODI क्रिकेट में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज बने

Pak vs Eng 4th Match: पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड के बीच रविवार को खेले जा रहे ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में शाहीन अफरीदी ने अपने पहले ही ओवर में टॉम बैंटन का विकेट निकालकर इतिहास रच दिया है। इस एक विकेट के साथ वह सबसे तेज 150 विकेट पूरे करने वाले मिचेल स्‍टार्क के बाद दुनिया के दूसरे पेसर बन गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2026, 2:14 PM IST
Pak vs Eng 4th Match, Shaheen Afridi,
इंग्‍लैंड के खिलाफ विकेट का जश्‍न मनाते शाहीन अफरीदी। (फोटो सोर्स: cricinfo)

Pakistan vs England 4th Match: पाकिस्‍तान में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मैच 25 अक्‍टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्‍टेडियम में मेजबान पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले मेहमान इंग्लिश टीम को बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया है। पाकिस्‍तान के कप्‍तान शाहीन अफरीदी ने इस मुकाबले के पहले ही ओवर में टॉम बैंटन को मात्र 4 रन के स्‍कोर पर आउट करके एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मैच से पहले शाहीन के नाम 79 मैचों की 78 पारियों 149 विकेट थे। अब उनके नाम 80 मैचों की 79 पारियों में 150 विकेट हो गए हैं। इसके साथ ही वह मिचेल स्‍टार्क के बाद सबसे तेज 150 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं।

सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे पेसर बने शाहीन अफरीदी

सबसे तेज वनडे इंटरनेशनल में 150 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड ऑस्‍ट्रेलिया के मिचेल स्‍टार्क के नाम दर्ज है। उन्‍होंने 77 मैचों में यह कमाल किया था। वहीं, अब इस मामले में दूसरे नंबर पर शाहीन अफरीदी आ गए हैं, जिन्‍होंने 80 मैचों की 79 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले दूसरे स्‍थान पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी थे, जिन्‍होंने 80 मैचों की 80 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था।

वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

रैंकगेंदबाजदेश150वां विकेट किसके खिलाफतारीखवनडे डेब्यू150 विकेट पूरे करने में समयमैच
1मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलियावेस्टइंडीज6 जून 201920 अक्टूबर 20108 साल, 229 दिन77
2शाहीन अफरीदीपाकिस्‍तानइंग्‍लैंड25 अक्‍टूबर 202621 सितंबर 20188 साल, 34 दिन80
3मोहम्मद शमीभारतइंग्लैंड12 जुलाई 20226 जनवरी 20139 साल, 187 दिन80
4ट्रेंट बोल्टन्यूजीलैंडबांग्लादेश5 जून 201911 जुलाई 20126 साल, 329 दिन81
5ब्रेट लीऑस्ट्रेलियाश्रीलंका20 फरवरी 20049 जनवरी 20004 साल, 42 दिन82
6मैट हेनरीन्यूजीलैंडश्रीलंका11 जनवरी 202531 जनवरी 201410 साल, 346 दिन85
7एलन डोनाल्डदक्षिण अफ्रीकावेस्टइंडीज3 नवंबर 199710 नवंबर 19915 साल, 358 दिन89
8मोर्ने मोर्कलदक्षिण अफ्रीकावेस्टइंडीज18 जनवरी 20156 जून 20077 साल, 226 दिन89
9जसप्रीत बुमराहभारतइंग्लैंड14 जुलाई 202623 जनवरी 201610 साल, 172 दिन90
10वकार यूनिसपाकिस्तानऑस्ट्रेलिया14 अक्टूबर 199414 अक्टूबर 19895 साल91
11शोएब अख्तरपाकिस्तानदक्षिण अफ्रीका10 अक्टूबर 200328 मार्च 19985 साल, 196 दिन91
Updated on:
25 Oct 2026, 2:14 PM IST
Published on: