क्रिकेट

‘गति आपकी मदद नही कर सकती’ Umran Malik पर पाकिस्तानी पेसर ने दिया चौंकाने वाला बयान

भारत के युवा तेज गेंदबाज और आइपीएल 2022 में अपनी गति से सुर्खियां बटोरने वाले उमरान मलिक पर पाकिस्तानी पेसर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उमरान को लेकर कहा है कि गति आपकी मदद नहीं कर सकती है

2 min read
Jun 03, 2022
Umran Malik

आईपीएल में 2022 में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज गेंद फेंके जाने के बाद उमरान मलिक (Umran Malik) रातों-रात स्टार बन गए। आईपीएल का 15वां सीजन मलिक के लिए शानदार रहा, अपनी तेज गति से बल्लेबाजों को चकमा देने में कामयाब रहे। वहीं आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन के चलते उमरान मलिक को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की आगामी टी-20 सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में चुना गया है। यह सीरीज 9 जून से लेकर 19 जून तक चलेगी। बता दें कि आईपीएल में 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद से डालकर मलिक रातों-रात स्टार बन गए थे। लेकिन फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड तेज गेंदबाज लॉकि फर्गुसन ने उमरान का यह रिकॉर्ड 157.3 किलोमीटर की गेंद फेंक कर तोड़ दिया था

इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया चौंकाने वाला बयान -

आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उमरान मलिक ने 22 विकेट अपने नाम किए। इसी बीच पाकिस्तानी तेज गेंदबाजी के अगुआ शाहीन अफरीदी (Shaheen afridi) ने उमरान मलिक को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि गति आपकी मदद नहीं कर सकती अगर आपके पास सही लाइन लेंथ और स्विंग नहीं है। उन्होंने यह बयान वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया।


गौरतलब है कि पाकिस्तान और वेस्टइंडीज (Pakistan vs West indies) के बीच होने वाली है यह सीरीज पिछले साल दिसंबर में होनी थी। लेकिन खिलाड़ियों के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद इस सीरीज को स्थगित कर दिया गया था। इस सीरीज में वेस्टइंडीज की कप्तानी करते हुए निकोलस पूरन नजर आएंगे, जिन्हें हाल में ही कप्तान नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें - न कोहली, न रोहित, न वार्नर बल्कि इस बल्लेबाज को बॉलिंग करने से घबराते थे Rashid Khan

Published on:
03 Jun 2022 07:48 pm
Also Read
View All