1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न कोहली, न रोहित, न वार्नर बल्कि इस बल्लेबाज को बॉलिंग करने से घबराते थे Rashid Khan

विश्व क्रिकेट के दिग्गज स्पिन गेंदबाजों में शुमार अफगानिस्तान के राशिद खान ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हाल में ही एक बल्लेबाज का नाम बताया है जिसे गेंद फेंकने से पहले वह काफी ज्यादा सोचते थे। तो कौन है वह खिलाड़ी जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 3 Jun 2022, 4:45 PM IST

rashid_khan_new.jpg

Rashid khan on Shubhman Gill

वर्तमान क्रिकेट के पिछले पांच वर्षों में अगर आप विश्व के किसी भी बड़े बल्लेबाज से पूछेंगे कि उन्हें किस गेंदबाज को खेलने में कठिनाई होती है तो वह सीधे राशिद खान (Rashid khan) का नाम लेंगे। राशिद खान ने यह मुकाम यूं ही हासिल नहीं किया है, उनकी करिश्माई गेंदबाजी के दुनियाभर में फैंस मौजूद हैं। राशिद की गेंदे पढ़ पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। वैसे राशिद खान विश्व भर की T20 लीग खेलने के अलावा आईपीएल (IPL) में भी खेलते है।

उन्होंने आईपीएल में खेले गए 92 मैचों में 6.38 की औसत से गेंदबाजी की है, वही अंतरराष्ट्रीय कैरियर का औसत 6.35 की है। T20 में इतने बढ़िया आंकड़े रखने के बावजूद राशिद एक बल्लेबाज को गेंदबाजी करने से पहले काफी बार सोचते थे और आपको जानकर हैरानी होगी कि यह बल्लेबाज ना विराट कोहली, ना रोहित शर्मा ना डेविड वार्नर और ना ही जोस बटलर है

ये भी पढ़ें - जानें आखिर क्यों Wasim Akram को सुल्तान ऑफ स्विंग कहा जाता था

इस बल्लेबाज को गेंद डालने से पहले सोचते थे राशिद खान -

बता दें कि विश्व क्रिकेट के टॉप बल्लेबाज जिसमें विराट कोहली, जोस बटलर, डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा आदि शामिल हैं वह भी राशिद खान के खिलाफ रिस्क लेने से पहले काफी बार सोचते हैं। 300 से ज्यादा T20 मैच खेलने वाले राशिद खान आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस (GT) के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubhman Gill) को गेंद करने से पहले काफी बार सोचते थे। बता दें कि इससे पहले शुभमन गिल केकेआर (KKR) और राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते थे।

राशिद खान ने स्टार स्पोर्ट्स (Start Sports) के एक शो में बात करते हुए कहा कि "यहां उसके साथ होने पर बहुत गर्व है। उसके जैसे किसी व्यक्ति के साथ, यह आपको खेल में बहुत ऊर्जा देता है। जिस तरह से उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में खेला वह अविश्वसनीय था इसलिए उन्हें हमारे पक्ष में देखकर बहुत खुशी हुई। वह अकेला (शुभमन गिल) है जिसके बारे में मैं सोचता था कि मेरे लिए गेंदबाजी करना मुश्किल होगा। लेकिन सौभाग्य से मेरे पास (गुजरात टाइटंस)) वह है।


T20 में काफी शानदार है आंकड़े -

राशिद खान की उम्र (Rashid Khan Age) अभी मात्र 32 साल है, अभी राशिद में काफी ज्यादा क्रिकेट शेष है। वहीं उनके T20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों की बात की जाए तो 2015 में डेब्यू करने वाले राशिद खान ने अभी तक 58 मैचों में 105 विकेट झटके हैं। इस दौरान 3 रन देकर पांच विकेट लेने उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वही राशिद की कुल संपत्ति (Rashid khan Networth) के बारे में बताएं तो वह करीब 22 करोड़ के मालिक हैं।