पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज राजा को दो पहले ही अचानक बर्खास्त करने के बाद नजम सेेठी को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वहीं अब पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को मोहम्मद वसीम अब्बासी के स्थान पर पाकिस्तान टीम का अंतरिम मुख्य चयनकर्ता घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही नई चयन समिति को टीम में बदलाव की खुली छूट भी दी गई है।
इंग्लैंड के हाथों तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तानी टीम के व्हाइट वॉश के बाद वहां के क्रिकेट बोर्ड बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दो दिन पहले ही जहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज राजा को अचानक बर्खास्त कर नजम सेेठी को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वहीं अब वसीम अब्बासी के स्थान पर पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को पाकिस्तान टीम का अंतरिम मुख्य चयनकर्ता घोषित कर दिया गया है। इस तरह पाकिस्तान क्रिक्रेट में बवाल मचा है। माना जा रहा है कि अब पाकिस्तानी टीम में भी बड़े बदलाव होने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि फिलहाल शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता के रूप में कार्य करेंगे। लेकिन, आगामी समय पर स्थायी चयनकर्ता का चुनाव कराया जाएगा। बता दें कि इंग्लैंड टीम के एशेज सीरीज बुरी तरह हारने पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड में बड़े बदलाव किए गए थे। ब्रैंडन मैक्कुलम को इंग्लैंड टीम का नया कोच बनाया गया। उसके बाद से ही इंग्लैंड की टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है।
इंग्लैंड की तर्ज पर होंगे बड़े बदलाव
ज्ञात हो कि हाल ही में इंग्लैंड पाकिस्तान की टीम को उसके घर में ही बुरी तरह से धोया है। इंग्लैंड की ने आक्रामक खेल दिखाते हुए रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया था। जिसके बाद से पाकिस्तान के क्रिकेट में बवाल मच गया है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी इंग्लैंड की तर्ज पर बड़े बदलाव कर रहा है।
यह भी पढ़े - आईपीएल में धोनी की जगह बेन स्टोक्स करेंगे सीएसके की कप्तानी!
पाकिस्तानी टीम में भी होंगे बड़े बदलाव
बता दें कि पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ ही राव इफ्तिखार अंजुम और अब्दुल रज्जाक भी चयन समिति में शामिल रहेंगे। बताया गया है कि पीसीबी की ओर से नई चयन समिति से कहा गया है कि सबसे पहले पुरानी चयन समिति की चुनी हुई पाकिस्तानी टीम का फिर अवलोकन करें। अगर कोई सही खिलाड़ी नहीं है तो बदलाव किया जाए।
यह भी पढ़े - ऑटो चालक का बेटा हुआ मालामाल, दिल्ली ने इतने करोड़ में खरीदा