7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑटो चालक का बेटा हुआ मालामाल, दिल्ली ने इतने करोड़ में खरीदा

IPL Mini Auction 2023 : आईपीएल ऑक्शन में मयंक अग्रवाल सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी बने हैं तो इस सूची में दूसरे नंबर पर शिवम मावी है। वहीं तेज गेंदबाज मुकेश कुमार तीसरे सबसे महंगे खरीदे जाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च कर खरीदा है। बिहार के गोपालगंज के मूल निवासी मुकेश बेहद ही गरीब परिवार से हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Dec 2022, 11:43 AM IST

ipl-mini-auction-2023-auto-driver-son-mukesh-kumar-bought-by-delhi-capitals-for-rs-five-and-half-crore.jpg

ऑटो चालक का बेटा हुआ मालामाल, दिल्ली ने इतने करोड़ में खरीदा।

IPL Mini Auction 2023 : आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियाें पर जमकर धन वर्षा हुई है। हालांकि इस मामले में भारतीय खिलाड़ी भी पीछे नहीं हैं। मयंक अग्रवाल सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी बने हैं तो इस सूची में दूसरे नंबर पर शिवम मावी है। वहीं तेज गेंदबाज मुकेश कुमार तीसरे सबसे महंगे खरीदे जाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। आईपीएल नीलामी में मुकेश कुमार कराेड़पति बन गए हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च कर खरीदा है। बता दें कि मुकेश का बेस प्राइज महज 20 लाख रुपये था। मुकेश के लिए दिल्ली ने पूरी साढ़े 27 गुना रकम चुकाई है। बिहार के गोपालगंज के मूल निवासी मुकेश बेहद ही गरीब परिवार से हैं। उनके पिता कोलकाता में ऑटो चलाते हैं।

मुकेश कुमार ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत गोपालगंज से ही की। वह शुरुआती दौर में गोपालगंज में ही खेला करते थे। बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मुकेश कुमार ने बिहार की अंडर-19 टीम के लिए क्रिकेट खेला। इसी बीच परिवार की आर्थिक तंगी को देखते हुए उनके पिता ने उन्हें नौकरी करने के लिए कोलकाता बुला लिया। लेकिन, मुकेश ने वहां भी हिम्मत नहीं हारी और कोलकाता में भी क्रिकेट खेलते रहे।

कोच ने बना दी लाइफ

मुकेश कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर कोलकाता में निजी क्लबों में खेलना शुरू कर दिया। उन्हें क्लब क्रिकेट के एक मैच के लिए 500 रुपये की फीस मिलती थी। 2014 में मुकेश बंगाल क्रिकेट संघ के ट्रायल में पहुंचे तो कोच रानादेब बोस ने उनकी गेंदबाजी के फैन हो गए। कोच के कहने पर ईडन गॉर्डन्स के एक कमरे में मुकेश को सिर छिपाने की जगह भी मिल गई। इसके बाद मुकेश ने 2015 में बंगाल के लिए डेब्यू किया।

यह भी पढ़े - आईपीएल ऑक्शन के बाद कुछ ऐसी है सभी 10 टीमों की तस्वीर, देखें फुल स्क्वॉड

टीम इंडिया में हुआ चयन, लेकिन नहीं मिला डेब्यू का मौका

बंगाल के लिए रणजी मैचों में शानदार गेंदबाजी के बूते मुकेश को भारतीय-ए टीम में शामिल किया गया। इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए मुकेश कुमार का टीम इंडिया में चयन हुआ, लेकिन उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का अवसर नहीं मिला। मुकेश ने 33 प्रथम श्रेणी मैचों में 123 विकेट चटकाए हैं। वहीं लिस्ट ए के 24 मैचों में 26 विकेट लिए हैं। टी20 क्रिकेट के 23 मैचों में वह 25 विकेट झटक चुके हैं।

यह भी पढ़े - आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन का खुलासा, बोले- रात भर सो नहीं सका