IPL Mini Auction 2023 : आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने के बाद इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि आईपीएल मिनी को लेकर थोड़ा उत्साहित और घबराए हुए थे। इसलिए एक दिन पहले गुरुवार रात को सो नहीं सके थे। बता दें कि सैम करन ऑस्ट्रेलिया में हुए 2022 टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। करन के लिए एमआई, सीएसके, आरआर, एलएसजी और पंजाब किंग्स ने बड़ी बोलियां लगाई थीं। हालांकि अंतत: पंजाब किंग्स ने नीलामी में इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करन को 18.50 करोड़ रुपये की एतिहासिक बोली लगाकर खरीद लिया।