7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL Auction 2023: सबसे महंगे कैरेबियाई खिलाड़ी बने पूरन, देखें टॉप 5 सबसे महंगे प्लेयर्स की लिस्ट

IPL Mini Auction 2023 : मिनी ऑक्शन में आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली इंग्लैंड युवा ऑलराउंडर सैम करन पर लगी है। सैम करन को पंजाब किंग्स 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके बाद दूसरे नंबर इसके बाद दूसरे नंबर पर कैमरून ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। वहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है। जबकि चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर निकोलस पूरन हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Dec 2022, 4:48 PM IST

nicholas-pooran-ipl-2023.jpg

IPL Mini Auction 2023 : आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन कोच्चि में चल रहा है। मिनी ऑक्शन में आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली इंग्लैंड युवा ऑलराउंडर सैम करन पर लगी है। सैम करन को पंजाब किंग्स 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके बाद दूसरे नंबर इसके बाद दूसरे नंबर पर कैमरून ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। वहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है। जबकि चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर निकोलस पूरन हैं, जिन्हें लखनऊ सुपरजॉयंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा है।

आईपीएल 2023 के ऑक्शन में सबसे पहली बोली केन विलियमसन के लिए लगाई गई। गुजरात ने उन्हें दो करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खरीदा है। वहीं जेसन होल्डर को राजस्थान रायल्स ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। जबकि कई खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए हैं। इनमें एडम जम्पा, एडम मिल्ने, क्रिस जॉर्डन, लिटन दास और कुसल मेंडिस आदि कई दिग्गज शामिल हैं।

सबसे महंगे बिके ये 5 खिलाड़ी

- सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

- कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

- बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

- निकोलस पूरन को लखनऊ सुपरजॉयंट्स ने 16 करोड़ में खरीदा।

- हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे कैरेबियाई खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन आईपीएल के इतिहास के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में वह सबसे महंगे कैरेबियाई खिलाड़ी भी बन गए हैं। निकोलस पूरन को लखनऊ सुपरजॉयंट्स ने 16 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। पूरन पर पिछले सीजन में हैदराबाद ने 10.75 करोड़ की बोली लगाई थी, लेकिन उन्हें हैदराबाद ने एक सीजन बाद रिलीज कर दिया था।