क्रिकेट

World Cup Record: जयसूर्या के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने शाकिब

Shakib Al Hasan ने विश्व कप में पूरे किए हजार रन WC में हजार रन और 25 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने शाकिब

less than 1 minute read
Shakib Al Hasan

साउथैंपटन। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन ( shakib al hasan ) के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा। सोमवार को उन्होंने अपने इंटरनेशनल वनडे करियर में कुछ अहम रिकॉर्ड कायम किए।

शाकिब अल हसन क्रिकेट विश्व कप में 1000 रन बनाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए हैं। शाकिब फिलहाल दुनिया के नम्बर एक ऑल-राउंडर हैं। सोमवार को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शाकिब ने ये रिकॉर्ड कायम किए।

अपनी 51 रनों की पारी के दौरान 35 का स्कोर छूते ही शाकिब ने अपने देश के लिए विश्व कप में 1000 रनों का आंकड़ा पार किया। शाकिब ने अफगानिस्तान के खिलाफ 51 रनों की खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 69 गेंदों का सामना किया और मात्र एक ही चौका जमाया।

आपको बता दें कि शाकिब इस विश्व कप में अब तक दो शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं।

हजार रन और 25 विकेट लेने वाले जयसूर्या के बाद दूसरे खिलाड़ीः

शाकिब अल हसन वर्ल्ड कप मैचों में हजार रन बनाने वाले और 25 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। शाकिब से पूर्व सिर्फ श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ही यह कारनामा अंजाम दे सके थे।

बांग्लादेश के लिए सबसे अधिक रनों की साझेदारी का रिकॉर्डः

शाकिब अल हसन और मुशफिकुर रहीम ( Mushfikur Rahim ) ने मिलकर वनडे क्रिकेट में तीन हजार रनों की साझेदारी पूरी कर ली है। शाकिब-रहीम से पहले कोई भी बांग्लादेशी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर सके।

Updated on:
24 Jun 2019 08:20 pm
Published on:
24 Jun 2019 08:09 pm
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो