क्रिकेट

ऋषभ पंत का होगा एक्सीडेंट, इस भारतीय दिग्गज खिलाड़ी ने पहले ही दे दी थी चेतावनी!

इस वीडियो में पंत ने धवन से कहा, 'एक सलाह, जो आप मुझे देना चाहते हैं। इसपर धवन ने जवाब दिया, 'आराम से गाड़ी चलाया कर, दोनों फिर जोर-जोर से हंसने लगे। पंत ने बाद में कहा, ठीक है मैं आपकी सलाह लेकर अब आराम से गाड़ी चलाऊंगा।'
2 min read
pant_rrishabh.png

Rishabh Pant Accident: भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार को एक बड़े कार हादसे का शिकार हो गए। जिसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच ऋषभ पंत और भारतीय खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें धवन पंत को सलाह दे रहे हैं कि वो गाड़ी आराम से चलाया करें। अगर पंत ने अपने सीनियर टीम मेट की बात मानी होती तो शायद वह आज अस्पताल में नहीं होते।

11 सेकंड का वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान का है। उस दौरान धवन दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलते थे। इस वीडियो में पंत ने धवन से कहा, 'एक सलाह, जो आप मुझे देना चाहते हैं। इसपर धवन ने जवाब दिया, 'आराम से गाड़ी चलाया कर, दोनों फिर जोर-जोर से हंसने लगे। पंत ने बाद में कहा, ठीक है मैं आपकी सलाह लेकर अब आराम से गाड़ी चलाऊंगा।'

पंत अपनी मां को सरप्राइज़ देने के लिए सुबह-सुबह दिल्ली से अपने घर रुड़की के लिए निकले थे। तभी नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में आग लग गई। पंत इस हादसे में बाल-बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक, झपकी लगने से यह हादसा हुआ। उनकी मर्सिडीज अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई और पलट गई।

पंत को दूसरी तरफ से आ रही हरियाणा रोडवेज की एक बस के चालक व परिचालक ने बहदुरी दिखते हुए बचाया। मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत के दिमाग और रीढ़ की एमआरआई के परिणाम सामान्य हैं। 25 वर्षीय पंत ने अपने चेहरे की चोटों, कटे हुए घावों को ठीक करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई है, जबकि दर्द और सूजन के कारण उनके टखने और घुटने का एमआरआई स्कैन शनिवार तक के लिए टाल दिया गया है।

Published on:
31 Dec 2022 09:21 am
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान