क्रिकेट

IND vs SL : धवन ने तोड़ा विवियन रिचर्ड्स और जो रूट का रिकॉर्ड, 140 पारियों में कर दिखाया ये कारनामा

धवन ने सबसे तेजी से 6 हजार रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को पीछे छोड़ा है।

2 min read
Jul 18, 2021

नई दिल्ली। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने वनडे क्रिकेट में 6000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। धवन ने सबसे तेजी से 6 हजार रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स (Vivian Richards) और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) को पीछे छोड़ा है। धवन ने 140 पारी में 6 हजार वनडे रन पूरे किए हैं जबकि विवियन रिचर्ड्स और रूट ने ऐसा करने के लिए 141 पारियों का सहारा लिया।

हाशिम अमला है सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले खिलाड़ी
सबसे तेजी से 6 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है। अमला ने मात्र 123 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। दूसरे नम्बर पर भारतीय विराट कोहली (136) और तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (139) हैं।

धवन भारत की कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। धवन ने 35 साल 225 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए कप्तानी में डेब्यू किया है। इसके साथ ही धवन उन खिलाड़ियों में भी शामिल हो हुए जिन्होंने कप्तानी के डेब्यू मैच में 50 से ज्यादा रन बनाए हैं।

37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
शिखर धवन ने सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मोहिंदर अमरनाथ ने 1984 में पाकिस्तान के खिलाफ 34 साल 37 दिन की उम्र में पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी की थी। तब वह भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बने थे। लेकिन अब धवन ने मोहिंदर अमरनाथ का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Updated on:
18 Jul 2021 11:37 pm
Published on:
18 Jul 2021 11:14 pm
Also Read
View All