क्रिकेट

‘जाहिल’ कहने के 24 घंटे के भीतर मोहसिन नकवी पर शोएब अख्तर का दूसरा बयान, बोले- वह पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे…

Shoaib Akhtar on Mohsin Naqvi: टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद शोएब अख्‍तर ने लाइव शो में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी की आलोचना करते हुए उन्‍हें जाहिल कहा था। इस बात को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि अख्तर का दूसरा बयान भी आ गया है।

2 min read
Feb 17, 2026
पाकिस्‍तानी पूर्व पेसर शोएब अख्‍तर और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी। (फोटो सोर्स: IANS)

Shoaib Akhtar on Mohsin Naqvi: भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप के 9 मैचों में पाकिस्तान की रविवार को आठवीं हार के बाद रावलपिंडी एक्‍सप्रेस के नाम से मशहूर रहे पूर्व पाकिस्‍तानी पेसर शोएब अख्तर काफी निराश नजर आए। इस हार के बाद पाकिस्‍तान की टीम ग्रुप-स्टेज से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। टीम की हालत देख अख्तर ने एक भारतीय टीवी चैनल पर बातचीत के दौरान जमकर भड़ास निकाली। उन्‍होंने कहा था कि दुनिया का सबसे बड़ा गुनाह किसी नाकाबिल आदमी को सबसे बड़ा काम देना है। जब किसी नाकाबिल और जाहिल इंसान को कोई बड़ा काम दिया जाता है तो किसी भी तरह की अफरा-तफरी और नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें

सूर्यकुमार यादव ने तमाचा मारा… पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा बयान

24 घंटे के भीतर ही आया दूसरा बयान

अख्‍तर को इस बयान के लिए शायद पीसीबी प्रमुख की तरफ से लताड़ा गया है, क्‍योंकि 24 घंटे के भीतर ही उन्‍होंने अपने बयान से पलटते हुए दूसरे बयान दिया है। इसके साथ अख्‍तर ने दावा किया कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया और उनका निशाना नकवी नहीं थे।

'मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया'

अख्तर ने पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट एआरवाई न्यूज से कहा कि मेरी बातें कभी भी मोहसिन नकवी के लिए नहीं थीं। नाकाबिलियत वाली बात उनके लिए बिल्कुल नहीं थी। यह इंटरनेशनल क्रिकेट चलाने वाले शीर्ष अधिकारियों के लिए थी। कुछ भारतीय टीवी चैनलों ने मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया। उसी प्रोग्राम में मैंने लोगों से यह भी कहा था कि मोहसिन भाई के बारे में कुछ भी नेगेटिव न कहें, क्योंकि मैं यह बर्दाश्त नहीं करूंगा।

'वह पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे ताकतवर आदमी'

अख्तर ने आगे कहा कि नकवी पाकिस्तान क्रिकेट में सुधार करना चाहते हैं, लेकिन सही गाइडेंस न मिलने की वजह से वह पीछे हैं। उन्होंने कहा कि मोहसिन नकवी एक अच्छे आदमी हैं और वह अच्छा काम करना चाहते हैं। लेकिन, उन्हें सही सलाह नहीं मिलती। वह पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे ताकतवर आदमी हैं, लेकिन वह टीम चुनने के लिए सही लोगों को नहीं चुन रहे हैं।

अब नामीबिया से करो या मरो का मुकाबला

बता दें कि पाकिस्तान बुधवार को कोलंबो में अपने आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच में नामीबिया से भिड़ेगा। सुपर 8 स्टेज में जगह पक्की करने के लिए पाकिस्तान के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला होगा। अगर वह इस मैच को हारते हैं तो टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 से बाहर हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

PCB चीफ मोहसिन नकवी ने भारत से मिली शर्मनाक हार पर तोड़ी चुप्पी, अब बाबर और शाहीन बनेंगे बलि का बकरा

Also Read
View All

अगली खबर