क्रिकेट

आईपीएल-2020 : केकेआर को झटका, बीसीसीआई ने 48 साल के प्रवीण तांबे पर लगाया प्रतिबंध

बीसीसीआई ने यह निर्णय तांबे के विदेशी लीग में खेलने के कारण लिया है। बोर्ड अपने खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की इजाजत नहीं देता है।
2 min read
• •
Updated: 13 Jan 2020, 3:13 PM IST
pravin tambe
pravin tambe

मुंबई : कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल-2020 की नीलामी में 48 साल के प्रवीण तांबे को 20 लाख रुपए के बेस प्राइज पर खरीदा था। लेकिन अब खबर है कि बीसीसीआई ने उन पर आईपीएल-2020 में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह निर्णय उनके विदेशी लीग में खेलने के कारण लिया है। बता दें कि बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को विदेशी क्रिकेट लीग में खेलने की इजाजत नहीं देता है। यह केकेआर के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

इन टीमों के लिए खेल चुके हैं

48 साल के प्रवीण तांबे अब तक अलग-अलग आईपीएल टीम गुजरात लायंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। लेकिन बीसीसीआई उन्हें 13वें सीजन में नहीं खेलने देगा। प्रवीण तांबे आईपीएल में पहले ही सबसे अधिक उम्र में डेब्यू करने और खेलने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। 2013 में उन्होंने 41 साल की उम्र में जब आईपीएल में डेब्यू किया था, तब तक उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट भी नहीं खेले थे। उसी साल चैपियंस लीग टी-20 में उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिया था। लेकिन अब लगता है कि वह कभी आईपीएल नहीं खेल पाएंगे।

विदेशी लीग में खेलने के कारण लगा प्रतिबंध

बीसीसीआई ने प्रवीण तांबे पर आईपीएल में खेलने पर इसलिए प्रतिबंध लगाया है, क्योंकि उन्होंने 2018 में दुबई में आयोजित टी-10 लीग में हिस्सा लिया था। वह सिंधीज टीम के हिस्सा थे। जबकि बीसीसीआई अपने किसी भी खिलाड़ी को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता है। यहां तक कि रिटायरमेंट के बाद भी। इस मामले में युवराज सिंह अपवाद थे। बीसीसीआई ने सिर्फ उन्हें खेलने की अनुमति दे दी थी, लेकिन इसके बाद यह घोषणा भी की थी कि यह अपवाद है। अब किसी और भारतीय खिलाड़ी को विदेशी लीग में खेलने की इजाजत नहीं मिलेगी।

Updated on:
13 Jan 2020, 3:13 PM IST
Published on: