क्रिकेट

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए वनडे टीम में वापसी हुई इस तेज़ गेंदबाज की, युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए वनडे टीम में शार्दुल ठाकुर, केदार जादव और अक्षर पटेल की टीम में वापसी, वहीं श्रेयस को टीम में बनाए रखा गया है।

2 min read
Dec 24, 2017
Mohammed Shami,Virat Kohli,Shardul Thakur,Indian cricket team,ODI series,Kedar Jadhav,Axar Patel,South Africa tour,Indian cricket captain,

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बाच जारी सीरीज के बाद भारत दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा। यह भारत 4 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी20 खेलेगा। भारतीय टीम 27 दिसंबर को अफ्रीका दौरे पर रवाना होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली छह वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। बीसीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर टीम की सूची जारी की है।

शार्दुल की वापसी
इस दौरे के लिए टीम में बहुत से युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई है वहीं कप्तान विराट कोहली शादी के बाद टीम में वापसी कर रहे है। श्रीलंका के खिलाफ इसी साल अगस्त में वनडे क्रिकेट में पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर की इस दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुनी गई भारतीय वनडे टीम में वापसी हुई है। भारतीय टीम जब अगस्त में श्रीलंका गई थी, तब शार्दूल टीम का हिस्सा थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने घर में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में इस उभरते हुए तेज गेंदबाज को जगह नहीं दी थी। चयनकर्ताओं ने टेस्ट की तरह वनडे में भी 17 सदस्यीय टीम चुनी है। श्रीलंका सीरीज में टीम में मांसपेशियों में चोट के कारण नहीं चुने गए केदार जाधव को एक बार फिर मौका मिला है। श्रीलंका के खिलाफ अच्छे फॉर्म में दिख रहे युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम में बनाए रखा गया है। विराट की गैरमौजूदगी में वनडे मैच में तीसरे नंबर पर खेलते हुए अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं स्पिनर अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है।

ये है टीम
भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन , अजिंक्य रहाणे , श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दूल ठाकुर ।

Published on:
24 Dec 2017 10:38 am