क्रिकेट

दिग्गज शेन वॉर्न की बराबरी करने वाला ये कप्तान, लगातार मैच जीतने में विराट कोहली से भी आगे!

Shreyas Iyer captaincy: आईपीएल में लगातार 5 जीत के साथ श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, शेन वॉर्न की बराबरी कर विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे। जानिए आईपीएल के उन कप्तानों के बारे में जिन्होंने जीत की झड़ी लगा दी।

2 min read
Apr 20, 2026
Winning Streak Captains Shreyas Iyer captaincy, Punjab Kings winning streak, IPL 2026 points table, Shreyas Iyer vs Shane Warne record, MS Dhoni winning streak, PBKS vs LSG highlights, Cricket News Hindi.
रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर (Photo - IANS)

IPL 2026, Captains Winning Streak List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में इस वक्त अगर किसी टीम का डंका बज रहा है, तो वो है श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स (PBKS)। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 54 रनों से हराने के बाद पंजाब इस सीजन की इकलौती ऐसी टीम बन गई है जिसे अब तक कोई हरा नहीं पाया है। इस जीत के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसने उन्हें दिग्गज शेन वॉर्न के बराबर खड़ा कर दिया है।

अय्यर का विन शो जारी

श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान आईपीएल में दूसरी बार लगातार 5 मैच जीतने का कारनामा किया है। ऐसा करके उन्होंने शेन वॉर्न, केन विलियमसन और हार्दिक पांड्या जैसे कप्तानों की बराबरी कर ली है। मजेदार बात यह है कि लगातार मैच जीतने के मामले में अय्यर अब विराट कोहली जैसे दिग्गजों से भी आगे निकल गए हैं।

IPL के लगातार 5 मैच जीतने वाले कप्तान

एमएस धोनी: धोनी इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 5 बार लगातार 5 मैच जीतने का करिश्मा किया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान अब ऋतुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं।

गौतम गंभीर: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को दो बार चैंपियन बनाने वाले गंभीर ने भी 5 बार यह कारनामा दोहराया है। गंभीर अभी भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं।

रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान रोहित ने 4 बार लगातार 5 मैचों में जीत का परचम फहराया है। अब मुंबई के कप्तान ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या है।

श्रेयस अय्यर: अय्यर अब 2 बार लगातार 5 मैच जीतने वाले कप्तानों के क्लब में शामिल हो गए हैं। वह पंजाब से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान रह चुके है।

पंजाब किंग्स की बादशाहत

इस सीजन में पंजाब ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 में उन्हें शानदार जीत मिली है और उनका एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था। अय्यर की कप्तानी में टीम का बैलेंस इतना सटीक दिख रहा है कि विरोधी टीमें उनके सामने पस्त नजर आ रही हैं। अय्यर इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर की कप्तानी भी कर चुके हैं, लेकिन पंजाब के साथ उनका यह अंदाज सबसे जुदा है।