क्रिकेट

Shreyas Iyer injury: आईपीएल से फिर बाहर हो जाएंगे श्रेयस अय्यर? जानें कितनी गंभीर है चोट, खुद दी जानकारी

पंजाब किंग्स की पारी के दौरान कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर एक साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। कोनोली की एक शॉट नॉन स्ट्राइक पर खड़े अय्यर के हाथ से टकरा गई। अय्यर को तेज चोट लगी। गेंद लगने के साथ ही वह क्रीज पर ही गिर गए। मेडिकल टीम द्वारा उपचार के बाद वह बल्लेबाजी को तैयार हुए। इंजरी के तुरंत बाद ही अय्यर का विकेट गिर गया।

2 min read
Apr 01, 2026
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यरको मैच के दौरान चोट लग गई है (Photo - BCCI)

Shreyas Iyer injury: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) का मुकाबला महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पंजाब ने 3 विकेट से मैच जीतकर सीजन की शानदार शुरुआत की। मैच के दौरान पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर इंजर्ड हो गए थे। अय्यर ने मैच के बाद अपनी चोट पर अपडेट दी।

ये भी पढ़ें

IPL में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाले खिलाड़ी, एक ने तो 9 बार बदली फ्रेंचाइजी

कूपर कोनोली का शॉट अय्यर के हाथ में

पंजाब किंग्स की पारी के दौरान कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर एक साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। कोनोली की एक शॉट नॉन-स्ट्राइक पर खड़े अय्यर के हाथ से टकरा गया। अय्यर को तेज चोट लगी। गेंद लगने के साथ ही वह क्रीज पर ही गिर गया। मेडिकल टीम द्वारा उपचार के बाद वह बल्लेबाजी के लिए तैयार हुए। इंजरी के तुरंत बाद ही अय्यर का विकेट गिर गया।

इंजरी पर अय्यर ने क्या कहा

मैच के बाद अपनी इंजरी पर अय्यर ने कहा, "मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह अच्छा है और यह पहले जैसा ही है। मैं इसे जटिल नहीं बनाना ​​चाहता। मैं सकारात्मक रहना चाहता हूं और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।" अय्यर के बयान से यह स्पष्ट है कि चोट गंभीर नहीं है और वह अगले मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। श्रेयस अय्यर ने आउट होने से पहले 11 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली, जिसमें दो बैक टू बैक छक्के शामिल थे।

पंजाब ने ऐसे जीता मैच

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस (GT) को 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन पर रोक दिया था। जीटी की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 27 गेंदों पर 39 और जोस बटलर ने 33 गेंदों पर 38 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 17 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। पंजाब के लिए विजय कुमार वैशाक ने 3, युजवेंद्र चहल ने 2 और मार्को यानेसन ने 1 विकेट लिए।

पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीता। पंजाब के लिए कूपर कोनोली ने 44 गेंदों पर 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंदों पर 37 रन बनाए। जीटी के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। रबाडा, अशोर शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिले। कूपर कोनोली प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: अर्शदीप सिंह ने एक ओवर में 11 गेंद फेंक बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, ये पांच गेंदबाज भी कर चुके ऐसा

Published on:
01 Apr 2026 09:18 am
Also Read
View All

अगली खबर