क्रिकेट

IPL 2021 के दूसरे चरण में खेलेंगे श्रेयस अय्यर, बोले-‘कप्तानी का फैसला मालिकों के हाथ में’

श्रेयस अय्यर ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स पहले से अच्छा कर रही है और हम शीर्ष पर हैं। यही मेरे लिए वास्तव में मायने रखता है।

less than 1 minute read
Jul 05, 2021
shreyas_iyer.jpg

नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (shreyas iyer) ने कंधे की चोट से उबरने और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में अपनी उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। मार्च में पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान अय्यर का कंधा घायल हो गया था और इसके बाद अप्रैल में उनका ऑपरेशन हुआ था।

'मुझे लगता है मैं आईपीएल के शेष मैच खेलूंगा'
अय्यर ने हाल ही अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'मेरा कंधा ... हां, मुझे लगता है कि चोट भर गई है। अब यह ताकत और रेंज प्राप्त करने का अंतिम चरण है। इसलिए इसमें लगभग एक महीना लगने वाला है और प्रशिक्षण स्पष्ट रूप से चल रहा है। इसके अलावा, मुझे लगता है, मैं आईपीएल में रहूंगा।'

'कप्तानी का फैसला फ्रेंचाइजी के मालिकों के हाथ में'
दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी में वापसी के बारे में पूछे जाने पर अय्यर ने कहा, 'मैं कप्तानी के बारे में नहीं जानता। यह फ्रेंचाइजी के मालिकों के हाथ में है। लेकिन टीम पहले से ही अच्छा कर रही है और हम शीर्ष पर हैं और यही मेरे लिए वास्तव में मायने रखता है। मेरा मुख्य उद्देश्य और लक्ष्य ट्रॉफी उठाना है जो दिल्ली ने पहले कभी नहीं किया है।'

'12 अंकों के साथ टॉप पर दिल्ली कैपिटल्स'
अय्यर की अनुपस्थिति में ऋषभ पंत को आईपीएल 2020 उपविजेता का कप्तान बनाया गया था। कोविड-19 की दूसरी लहर के आईपीएल रुकने से पहले, दिल्ली कैपिटल्स 12 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बैठी थी।

Published on:
05 Jul 2021 09:05 pm