30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सालाना 196 करोड़ कमाने वाले कोहली इन नायाब चीजों के हैं शौकीन, ये है घड़ी से लेकर प्राइवेट तक कीमत

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे रईस क्रिकेटर्स में से एक हैं। वे बेहतरीन लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास प्राइवेट जेट से लेकर महंगी-महंगी कारों का कलेक्शन है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 5 Jul 2021, 7:37 PM IST

virat_kohli-1.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक हैं। सालाना करोड़ों रुपए कमाने वाले कोहली बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। कोहली के पास दुनिया की एक से बढ़कर एक यूनिक चीजों का कलेक्शन है। फोर्ब्स की लिस्ट में मुताबिक कोहली 196 करोड़ रुपए सालाना कमाते हैं। आइए जानते हैं कोहली किन-किन खास चीजों के शौकीन हैं।

पहनते हैं 70 लाख की घड़ी
विराट कोहली घड़ियों के बहुत शौकीन हैं। वे जो भी घड़ी पहनते हैं, उसकी कीमत बाजार में लाखों रुपए में होती है। कोहली के पास करीब 70 लाख रुपए की घड़ी भी है। उनके पास जूते, कपड़ों और घड़ियों का ब्रांडेड कलेक्शन है। कोहली के घड़ी में जबर्दस्त फीचर्स मौजूद हैं और इसमें नीलम, सोने और डायमंड का प्रयोग किया गया है जो घड़ी को और ज्यादा आकर्षक बनाता है।

प्लाइंग स्पर कार के मालिक हैं कोहली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली बेंटले फ्लाइंग स्पर कार के मालिक हैं। इस सेडान कार की कीमत लगभग 3.947 करोड़ है।

मुंबई में है 34 करोड़ का घर
कोहली के पास मुंबई के वर्ली में 34 लाख रुपए का एक आलीशान फ्लैट है। इस फ्लैट को उन्होंने 2016 में शादी से पहले खरीदा था। 7.7171 स्क्वायर फीट में फैला ये अपार्टमेंट ओमकार 1973 के 35वें फ्लॉर पर है।

80 करोड़ का बंगला भी
कोहली के पास हरियाणा के गुुरुग्राम 80 करोड़ रुपए का एक शानदार बंगला भी है। इस बंगले में पूल, जिम और शानदार सजावट का सामान है।

द बेंटले कॉन्टिनेंटल
किसी से छिपा नहीं है कि कोहली एक कार लवर इंसान हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक बेहतरीन कारों का कलेक्शन है। जिसमें द बेंटले कॉन्टिनेंटल उनकी फेवरेट कारों में से एक है। उन्होंने यह कार 2018 में खरीदी थी। इस कार की कीमत 4 से 4.6 करोड़ रुपए के बीच है।

85 हजार का वॉलेट
कोहली के पास सबसे कीमती चीजों में उनका 85 रुपए का वॉलेट भी है। उनका यह वॉलेट लोएस मोयितोंजी ब्राड का है।

प्राइवेट जेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली के पास एक प्राइवेट जेट भी है, जिसकी कीमत 125 करोड़ रुपए है।