क्रिकेट

पैदा होते ही तकिए के नीचे बैट रखकर सोता था ये खिलाड़ी, जमकर की ऑस्ट्रेलिया की कुटाई

लखविंदर ने बताया कि शुभमन् के लिए उनके दादाजी ने एक लकड़ी का बैट बनवाया था। और शुभमन् उस बैट को अपने तकिए के नीचे रखकर सोता था।
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2018, 2:07 PM IST
u-19 world cup

नई दिल्ली। न्यूज़ीलैंड में 12वें Under-19 Cricket World Cup की शुरुआत हो चुकी है। भारत ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 100 रनों से हराकर धूंआधार शुरुआत की। मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 328 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। भारत की ओर से सबसे ज़्यादा कप्तान पृथ्वी ने 94 रनों की शानदार पारी खेली। पृथ्वी के अलावा कालरा ने 86 और शुभमन् गिल ने भी 63 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

लेकिन आज हम टीम के ऐसे खिलाड़ी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जो पैदा होते ही क्रिकेटर बनने का इरादा बना लिया था। पहले मैच में ऑस्ट्रलिया के खिलाफ शुभमन् ने 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। 54 गेंदों पर 63 रन बनाने के लिए शुभमन् ने 117 की स्ट्राइक रेट के साथ 6 चौके और 1 सिक्स की बदौलत टीम के स्कोर को 328 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। शुभमन् की इस पारी के बाद उनके घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया।

गिल के पिता लखविंदर सिंह ने बताया कि धरती पर कदम रखने के के ढाई साल के बाद ही गिल ने क्रिकेट की दुनिया में भी कदम रख दिया था। उन्होंने बताया कि गिल अपने बैट के बिना सो तक नहीं पाता था। और कभी यदि ऐसा हो जाए कि उसके पास बैट न हो तो वो बेचैन हो जाता था और ठीक से नींद नहीं आ पाती थी। गिल के बारे में एक सबसे खास बात थी कि उन्होंने कभी भी अपने मम्मी-पापा को खिलौनों के लिए परेशान नहीं किया। शुभमन् सिर्फ बैट-बॉल के लिए ही उनका सिर खा जाते थे।

लखविंदर ने बताया कि शुभमन् के लिए उनके दादाजी ने एक लकड़ी का बैट बनवाया था। और शुभमन् उस बैट को अपने तकिए के नीचे रखकर सोता था। शुभमन् के पहले बैट की फोटो आज भी उनके पास संजोकर रखी हुई है।

Published on: