4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

U19 WC: भारत के बाद इन दो दिग्गज टीमों ने भी जीत से की अपने सफर की शुरुआत

अंडर 19 वर्ल्ड कप में रविवार को तीन मैच खेले गए। जिनमें भारत, दक्षिण अफ्रीका और श्री लंका की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 14 Jan 2018, 5:30 PM IST

u19 world cup

नई दिल्ली। अंडर 19 विश्व कप में रविवार को भारत के अलावा श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका ने भी अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया। श्रीलंका ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने केन्या को 169 रनों से हराया। बता दें कि भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को 100 रनों के अंतर से हराते हुए अपने सफर की शानदार शुरुआत की थी। न्यूजीलैंड में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में सोमवार को दो मैच खेल जाएगे। जिसमें बांग्लादेश का सामना कनाडा से जबकि इंग्लैंड का सामना नामिबिया से होगा।

श्रीलंका बनाम आयरलैंड
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने कोबहाम ओवल मैदान पर खेले गए मैच में आठ विकेट खोकर श्रीलंका को 208 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे श्रीलंका ने केवल तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। आयरलैंड के लिए जेमी ग्रासी ने सबसे अधिक 75 रन बनाए। इसके अलावा, कोई भी बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया। श्रीलंका के लिए कमिंडु मेंडिस ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम ने धनंजय लक्षण (101) की शानदार शतकीय पारी और मेडिंस की ओर से बनाए गए अहम 74 रनों के दम पर 208 रन बनाकर जीत हासिल की। श्रीलंका के धनंजय ने प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दक्षिण अफ्रीका बनाम केन्या
लिकंन स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के एक अन्य मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रेनार्ड टोंडर (143) की शतकीय पारी और जीवेशान पिल्ले (62) के अर्धशतक के दम पर केन्या को 342 रनों का लक्ष्य दिया। केन्या की टीम इस लक्ष्य को हासिल करने में असक्षम रही। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों केनन स्मिथ (2/36) और अखोना मयाका (2/9) के आगे केन्या के बल्लेबाज पस्त नजर आए और उसकी पारी सात विकेट के नुकसान पर 172 रनों पर ही सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए शानदार पारी खेलने वाले कप्तान रेनार्ड को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।