क्रिकेट

रणजी ट्रॉफी: अंपायर के फैसले के खिलाफ मैदान पर ही डट गए शुभमन गिल, अपशब्द भी कहे

- शुभमन गिल ( Shubhman Gill ) ने ये हरकत दिल्ली के खिलाफ मैच के दौरान की - शुभमन गिल के विरोध के बाद अंपायर ने अपना फैसला भी बदला
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2020, 3:00 PM IST
Shubman gill
Shubman gill File Photo

नई दिल्ली। टीम इंडिया ( Team India ) का भविष्य कहे जाने वाले युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ( shubman gill ) अपने गुस्से को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी ( Ranji Trophy ) के एक मैच के दौरान शुभमन गिल अपने गुस्से की वजह से विवादों में आ गए हैं। हुआ यूं कि दिल्ली के खिलाफ खेले जा रहे मैच के दौरान पंजाब ( Punjab ) के ओपनर शुभमन गिल ने अंपायर के फैसले का विरोध कर दिया। अंपायर ने गिल को आउट करार दिया था। हैरानी वाली ये है कि इस दौरान गिल ने अंपायर को अपशब्द भी कहे।

क्यों अंपायर से भिड़े शुभमन गिल?

मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम ( IAS Bindra Stadium ) में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही थी। पंजाब के लिए ओपनर शुभमन गिल और सनवीर सिंह ने पारी की शुरुआत की। मैच के दौरान अंपायर द्वारा शुभमन को आउट दिए जाने के बाद एक विवाद खड़ा हो गया। फील्ड अंपायर ने पंजाब के ओपनर शुभमन को आउट करार दिया जिसके बाद उनको गुस्सा आ गया। गिल का मानना था कि वो आउट नहीं हैं और इसी वजह से उन्होंने अंपायर के फैसले का विरोध किया उनको अपशब्द कहे और मैदान छोड़ने से मना कर दिया।

अंपायर के फैसला बदलने से भड़की दिल्ली की टीम

बतौर अंपायर पहले मैच में अंपायरिंग करने उतरे पश्चिम पाठक ने जब शुभमन को आउट दिया तो उन्होंने अपशब्द कहे। इस दौरान शुभमन गिल अंपायर के फैसले के खिलाफ मैदान पर ही डटे रहे। उनके विरोध के बाद अंपायर ने अपना फैसला बदल लिया और नॉटआउट दे दिया। इस फैसले के बाद दिल्ली की टीम के खिलाड़ी भड़क गए और उन्होंने अंपायर के फैसले को बदलने पर सवाल खड़ा किया। मामला बिगड़ता देख मैच रेफरी को बीच बचाव के लिए आना पड़ा। रेफरी के मामले में पड़ने के बाद मैच दोबारा शुरू किया जा सका।

Published on: