क्रिकेट

शुभमन गिल ने शतक के साथ एमएस धोनी को छोड़ा पीछे, टॉप-10 भारतीयों के एलीट ग्रुप में मारी धमाकेदार एंट्री

Shubman Gill Hundred: विराट कोहली जहां वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 हजार वनडे इंटरनेशनल रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बन गए हैं। वहीं, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ शतक ठोकते ही भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक शतक लगाने वाले शीर्ष 10 बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में जगह बना ली है।
less than 1 minute read
• •
Sep 27, 2026
Shubman Gill 10th ODI Hundred
वेस्‍टइंडीज के खिलाफ शतक का जश्‍न मनाते भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍कीन शाॅट)

Shubman Gill 10th ODI Hundred: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में ही भारतीय बल्‍लेबाजों ने बैक-टू-बैक रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने जहां यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के वनडे इंटरनेशनल चौकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वहीं, भारत की रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली ने अपने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बाद इस पड़ाव को पार करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। जबकि भारतीय युवा कप्‍तान शुभमन गिल ने इस मैच में शतक के साथ अपने वनडे इंटरनेशनल में 10 शतक पूरे कर लिए हैं। इस मामले में उन्‍होंने पूर्व भारतीय कप्‍तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ा है।

शुभमन गिल के पिछली 9 पारी में तीन शतक और पांच अर्धशतक

बता दें कि वेस्‍टइंडीज के खिलाफ भारतीय युवा कप्‍तान शुभमन गिल ने 108 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और एक छक्‍के की मदद से 110 रन की शतकीय पारी खेली है। गिल 2024 से वनडे क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। इस दौरान 9 पारियों में उनके बल्‍ले से तीन शतक और पांच अर्धशतक आए हैं। इन 9 पारियों में से सिर्फ एक बार वह 23 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 154 का रहा है।

भारत के लिए ODI में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

रैंकबल्लेबाजमैचपारीरनसर्वोच्च स्कोरऔसतशतकअर्धशतकचौकेछक्के
1विराट कोहली315*30315,01418358.8754801,395174
2सचिन तेंदुलकर46345218,426200*44.8349962,016195
3रोहित शर्मा289*28111,92726448.8834621,128372
4सौरव गांगुली30829711,22118340.9522711,104189
5शिखर धवन1671646,79314344.11173984279
6वीरेंद्र सहवाग2412357,99521935.3715371,092131
7युवराज सिंह3012758,60915036.471452896153
8राहुल द्रविड़34031410,76815339.15128294242
9गौतम गंभीर1471435,238150*39.68113456117
10शुभमन गिल68*673,48220862.17102040670
11एमएस धोनी34729410,599183*50.23973809222
Updated on:
27 Sept 2026 10:02 pm
Published on:
27 Sept 2026 09:05 pm
Also Read
View All