
ODI Cricket World Cup 2027 plan for India: श्रेयस अय्यर की अगुवाई में आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने के बाद आखिरकार शुभमन गिल एंड कंपनी एजबेस्टन वनडे में मंगलवार को आखिरकार हार के सिलसिले को खत्म कर दिया। भारत ने तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में मेजबान इंग्लैंड को छह विकेट से मात दी। इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 रनों को टारगेट रखा था, जिसे भारत ने 28 गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। इस मैच के हीरो अक्षर पटेल रहे, जिन्होंने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए पहले चार विकेट चटकाए और फिर बल्ले से नाबाद 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
इंग्लैंड दौरे के साथ ही भारत ने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी तेज कर दी है। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के सभी खिलाड़ियों को टेस्ट करने के लिए एक रोटेशन पॉलिसी लागू करने करने जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि टीम इंडिया 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले कॉम्बिनेशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए मौजूदा सीरीज का इस्तेमाल करेगी। इसका मतलब है कि इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी आराम दिया जा सकता है।
गिल ने कहा कि भले ही हमारा बॉलिंग अटैक काफी युवा था, लेकिन भारत के अनुभवी बल्लेबाजी लाइन-अप ने टीम को पहले गेंदबाजी करने के अपने फैसले पर टिके रहने का कॉन्फिडेंस दिया। उन्होंने कहा कि जब आप अपने मिडिल ऑर्डर, लोअर मिडिल ऑर्डर को इस तरह रन बनाते और मैच खत्म करते देखते हैं, तो आपको बतौर कप्तान और एक शीर्ष बल्लेबाज बहुत कॉन्फिडेंस मिलता है।
भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले कॉम्बिनेशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए मौजूदा सीरीज का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सच में अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमाने जा रहे हैं, ताकि यह देखा जा सके कि किस तरह का कॉम्बिनेशन हमें बॉलिंग और बैटिंग दोनों विभाग में सबसे ज्यादा गहराई देता है।
उन्होंने आगे कहा कि इंग्लैंड के हालात ने साउथ अफ्रीका में 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए एक अच्छा मौका दिया। मुझे लगता है यहां कि विकेट और हालात साउथ अफ्रीका जैसे ही हैं। नई गेंद से बल्लेबाजों के लिए यह आसान नहीं था, क्योंकि गेंद थोड़ा हिल रही थी, लेकिन विकेट अच्छी तरह से सेट हो गया। अगर हम इस तरह के विकेटों पर अलग-अलग कॉम्बिनेशन टेस्ट कर सकें, तो यह हमारे लिए बहुत अच्छा होगा।