
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)
Team India Probable Playing 11: टी20 सीरीज में शर्मनाक हार झेलने के बाद टीम इंडिया की वनडे सीरीज (India vs England ODI Series 2026) में दमदार शुरुआत हुई, जहां उसने पहले मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 (Team India Playing 11) में बहुत कम बदलाव देखने को मिलते हैं लेकिन दूसरे वनडे (IND vs ENG 2nd ODI) में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पहले मैच में 80 रन की पारी खेलने वाले शुभमन गिल (Shubman Gill) चोट की वजह से बाहर हो सकते हैं, जबकि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।
भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय कप्तान शुभमन गिल और गुरनूर बराड़ की फिटनेस है। गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर ड्रेसिंग रूम लौट गए थे। वहीं, गुरनूर भी कुछ दिक्कत में नजर आए थे। अगले मैच को देखते हुए जीत दिलाने वाले कॉम्बिनेशन को बदलने का कोई खास कारण नहीं नजर आता लेकिन अगर ये दोनों खिलाड़ी फिट नहीं होते, तो ईशान किशन और अर्शदीप सिंह की वापसी हो सकती है।
पहले और दूसरे वनडे के बीच सिर्फ एक दिन का ब्रेक है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के बाद फिट होने के लिए बहुत कम समय है। यही वजह है कि जीत के बावजूद भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव नजर आ रहे हैं। पहले वनडे में टीम इंडिया ने 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 45.2 ओवर में 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शुभमन गिल के 80 रनों और उसके बाद अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के बीच नाबाद शतकीय साझेदारी के दम पर भारत ने आसानी से जीत हासिल कर ली।
वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डेंस में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार ये मैच शाम 5.30 बजे से शुरू होगा। भारतीय फैंसस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।
रोहित शर्मा, शुभमन गिल/ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बराड़/अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और प्रसीद कृष्ण।
Updated on:
15 Jul 2026 02:17 pm
Published on:
15 Jul 2026 02:16 pm
