Shubman Gill, Eng vs Ind 2nd Test: भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालते ही शुभमन गिल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में शतक के बाद उनके बल्ले से एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में भी शतक आया है। अगर इस सीरीज में वह ऐसे कमाल करते रहे तो युवराज सिंह जैसे कई दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
ENG vs IND 2ndTest : इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। लीड्स टेस्ट में जहां उनके बल्ले से शतक आया था तो वहीं गिल ने एजबेस्टन टेस्ट में भी शतक जड़ा है। ये क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में उनका 16वां शतक है। उनके शतक की बदौलत ही भारतीय टीम का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 310 रन है। इस शतक के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं, अगर वह इस सीरीज में कुछ और शतक लगाने में सफल रहे तो युवराज सिंह जैसे कई दिग्गजों के सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। आइये आपको बताते हैं कि कौन कौन से दिग्गजों के रिकॉर्ड पर गिल की नजर होगी।
शुभमन गिल के नाम अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में 16 शतक हैं, जिनमें से 7 टेस्ट, 8 वनडे और एक टी20 में आया है। बर्मिंघम में अपने शतक के साथ भारतीय टेस्ट कप्तान ने सभी प्रारूपों में भारत के लिए सबसे ज़्यादा शतक लगाने वालों की सूची में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों कप्तानों के नाम 16 शतक हैं।
बता दें कि भारत के लिए सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीयों की सूची में शुभमन गिल 16वें पायदान पर हैं। वहीं, इस लिस्ट में टॉप पर भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम 100 शतक हैं। वहीं, एक्टिव प्लेयर्स की सूची में भारतीय कप्तान दूसरे पायदान पर हैं। उनसे ऊपर 17 शतक के साथ केएल राहुल हैं। गिल को युवराज सिंह की बराबरी के लिए एक शतक और केएल राहुल की बराबरी करने के लिए दो शतक की जरूरत है।
| क्रम | खिलाड़ी | मैच | शतक |
|---|---|---|---|
| 1 | सचिन तेंदुलकर | 664 | 100 |
| 2 | विराट कोहली | 550 | 82 |
| 3 | रोहित शर्मा | 499 | 49 |
| 4 | राहुल द्रविड़ | 504 | 48 |
| 5 | वीरेंद्र सहवाग | 363 | 38 |
| 6 | सौरव गांगुली | 421 | 38 |
| 7 | सुनील गावस्कर | 233 | 35 |
| 8 | मोहम्मद अजहरूद्दीन | 433 | 29 |
| 9 | शिखर धवन | 269 | 24 |
| 10 | वीवीएस लक्ष्मण | 220 | 23 |
| 11 | गौतम गंभीर | 242 | 20 |
| 12 | चेतेश्वर पुजारा | 108 | 19 |
| 13 | केएल राहुल | 217* | 18 |
| 14 | दिलीप वेंगसरकर | 245 | 18 |
| 15 | युवराज सिंह | 399 | 17 |
| 16 | शुभमन गिल | 110* | 16 |