इतना ही नहीं, सूर्यवंशी का ये अर्धशतक यूथ वनडे में ऋषभ पंत के बाद किसी भारतीय की ओर से लगाया गया चौथा सबसे तेज अर्धशतक है। इसके साथ ही वह 9 छक्कों के साथ भारत के लिए अंडर-19 वनडे में भारत की ओर से सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। इस मामले में उन्होंने मंदीप सिंह को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 8 छक्के दर्ज थे।