क्रिकेट

टेस्ट क्रिकेट में भारत के पांच बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, बेहद चौंकाने वाला है तीसरा नाम

भारत के लिए साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिटस में शुभमन गिल, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत टॉप 5 में हैं।

2 min read
Dec 28, 2025
भारतीय पारी के दौरान शुभमन गिल और केएल राहुल। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Most Runs in test Cricket for India in 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 अच्छा नहीं रहा। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने मई में और विराट कोहली ने उसके कुछ दिनों बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। जिसके बाद टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला। कुछ ने अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं कुछ ने बेहद निराश भी किया। तो आइए नज़र डालते हैं उन पांच खिलाड़ियों पर जिन्होंने इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इसमें एक नाम बेहद चौंकाने वाला है।

ये भी पढ़ें

Virat Kohli Records: 2025 में जमकर गरजा विराट कोहली का बल्ला, वनडे में बनाए ये 13 बड़े रिकॉर्ड

शुभमन गिल

साल 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए बदलाव का साल रहा, जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद शुभमन गिल को टीम इंडिया की टेस्ट कप्तानी सौंपी गई। गिल ने न सिर्फ कप्तानी की जिम्मेदारी बखूबी निभाई, बल्कि बल्ले से भी कमाल कर दिखाया। वे 2025 के कैलेंडर ईयर में टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 रन स्कोरर बने, जो भारत के लिए गर्व की बात है। इस साल उन्होंने 9 टेस्ट की 16 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 5 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 983 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 70.21 का रहा।

केएल राहुल

इस साल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में केएल राहुल का नाम दूसरे स्थान पर आता है। टेस्ट क्रिकेट में न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया में राहुल का स्थान दूसरा है। राहुल ने 10 टेस्ट की 19 पारियों में 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 813 रन बनाए हैं।

रवींद्र जडेजा

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आता है। यह नाम बेहद चौंकाने वाला है। लेकिन जडेजा भारत की तरफ से तीसरे और ओवरऑल चौथे सफल बल्लेबाज हैं। जडेजा ने 10 टेस्ट की 17 पारियों में 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाते हुए 764 रन बनाए हैं।

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल भारत की तरफ से चौथे और ओवरऑल छठे सफल टेस्ट बल्लेबाज हैं। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 10 मैचों की 19 पारियों में 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 745 रन बनाए हैं।

ऋषभ पंत

2025 का साल टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों के लिए यादगार रहा, और इस बीच विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी आक्रामक और मैच जिताने वाली बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। हालांकि चोट के कारण वे पूरे साल सभी मैच नहीं खेल सके, फिर भी उन्होंने सीमित मौकों में कमाल दिखाया। 2025 में भारत के पांचवें सफल बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं। इस विकेटकीपर ने 7 मैचों की 13 पारियों में 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए 629 रन बनाए हैं। ओवरऑल लिस्ट में वह 13वें स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें

देश से ज्यादा पैसे को अहमियत! श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे ये 4 बड़े पाकिस्तानी स्टार

Published on:
28 Dec 2025 08:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर