क्रिकेट

SL vs ENG: जो रुट को ICC ने लगाई कड़ी फटकार, अंपायर से जताई थी असहमति

इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट को श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2018, 12:44 PM IST
JOE ROOT
SL vs ENG: जो रुट को ICC ने लगाई कड़ी फटकार, अंपायर से जताई थी असहमति

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अंपायर के फैसले पर असहमति जताने पर इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट को फटकार लगाई है। आईसीसी ने रूट के खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया है। रूट को पल्लेकल क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। मैच के तीसरे दिन लंच ब्रेक तक इंग्लैंड दूसरी पारी में 85 रनों की लीड ले चुकी है।


यह था माजरा-
इंग्लिश कप्तान ने श्रीलंका की पहली पारी के 76वें ओवर में मैदानी अंपायर मरैस एरासमस द्वारा मोइन अली की गेंद पर दिलरुवान परेरा को नॉटआउट दिए जाने के बाद जमीन पर किक मारना शुरू कर दिया। इसके बाद मैच रेफरी ने उन्हें आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी माना।

मैच का हाल-
टॉस जीतकर इंग्लैंड ने मैच में पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। पहली पारी में उन्होंने जॉस बटलर और सैम कुर्रन के अर्धशतकों की मदद से 10 विकेट के नुक्सान पर 290 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए दिलरुआन परेरा ने 4 विकेट झटके थे। इन रनों को पाटने उतरी श्रीलंका ने सभी विकेट गंवाकर 336 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 46 रनों की बढ़त हासिल कर ली। दिमुथ करुणारत्ने, धनंजय डी सिल्वा और रौशन सिल्वा ने अर्धशतक जमाए। जैक लीच और आदिल रशीद ने 3-3 विकेट झटके। इंग्लैंड दूसरी पारी में तीसरे दिन लंच पर 4 विकेट के नुक्सान पर 131 रन बना चुका है। जो रुट 26 और जॉस बटलर 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Updated on:
16 Nov 2018, 12:44 PM IST
Published on: