6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2019: युवी-गौती-मैक्सवेल समेत कुल 66 खिलाड़ी हुए रिलीज, देखिए पूरी लिस्ट

आईपीएल 2019 के लिए नीलामी 17-18 दिसंबर को होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 16 Nov 2018, 10:06 AM IST

IPL 2019

IPL 2019: युवी-गौती-मैक्सवेल समेत कुल 66 खिलाड़ी हुए रिलीज, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सभी फ्रेंचाइजों ने मिलकर 2019 आईपीएल से पहले 66 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज राजस्थान रॉयल्स(11) ने किया है, वहीं सबसे कम खिलाड़ियों को रिलीज चेन्नई सुपर किंग्स(3) ने किया है। जिन बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है, वह हैं- किंग्स XI पंजाब के ऐरॉन फिंच और युवराज सिंह; दिल्ली के गौतम गंभीर और ग्लेन मैक्सवेल; रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ब्रेंडन मैकुलम और कोलकाता नाइट राइडर्स के मिचेल स्टार्क। आइये देखते हैं रिलीज किये गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट।


मुंबई इंडियंस-
सौरभ तिवारी, प्रदीप सांगवान, मोहसिन खान, एमडी निधीश, शरद लुम्बा, ताजिंदर सिंह ढिल्लों, जेपी डुमिनी, पैट कमिन्स, मुस्तफिजुर रहमान, अकिला धनंजय।

राजस्थान रॉयल्स-
डार्सी शॉर्ट, बेन लॉफलिन, हेनरिक क्लासेन, डेन पैटरसन, जहीर खान, दुष्मंथा चमीरा, जयदेव उनादकट, अनुरीत सिंह, अंकित शर्मा, जतिन सक्सेना।

सनराइजर्स हैदराबाद-
सचिन बेबी, तनमय अग्रवाल, ऋद्धिमान साहा, क्रिस जॉर्डन, कार्लोस ब्रैथवेट, एलेक्स हेल्स, बिपुल शर्मा, मेहदी हसन।

चेन्नई सुपर किंग्स-
मार्क वुड, कनिष्क सेठ, क्षितिज शर्मा।

किंग्स XI पंजाब-
ऐरॉन फिंच, अक्षर पटेल, मोहित शर्मा, युवराज सिंह, बरिंदर सरन, बेन द्वारशूस, मनोज तिवारी, अक्षदीप नाथ, प्रदीप साहू, मयंक डागर और मंज़ूर दार।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-
ब्रेंडन मैकुलम, कोरी एंडरसन, क्विंटन डी कॉक, मनदीप सिंह, क्रिस वोक्स, सरफराज खान।

कोलकाता नाइट राइडर्स-
मिचेल स्टार्क, मिचेल जॉनसन, टॉम कुर्रन, कैमरून डेलपोर्ट, इशांक जग्गी, विनय कुमार, अपूर्व वानखाड़े, जेवॉन सियरलेस।

दिल्ली डेयरडेविल्स-
गौतम गंभीर, जेसन रॉय, जूनियर डाला, लिआम प्लंकेट, मोहम्मद शमी, सायन घोष, डैनियल क्रिश्चियन, ग्लेन मैक्सवेल, गुरकीरत सिंह मान, नमन ओझा।