मिताली का अर्धशतक-
मिताली दूसरे छोर पर अकेली खड़ी थीं, लेकिन उन्हें किसी का समर्थन नहीं मिला रहा था। अर्धशतक पूरा करने के बाद मिताली 133 के कुल स्कोर पर गार्थ का शिकार हो गईं। उन्होंने अपनी पारी में 56 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक सिक्स लगाया। उनसे पहले भारत ने जेम्मिाह रोड्रीगेज (18), कप्तान हरमनप्रीत कौर (7), वेदा कृष्णामूर्ति (9) के विकेट खो दिए थे। मिताली 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुईं। दायसाना हेमलता पारी खत्म होने से दो गेंद पहले चार के निजी स्कोर पर रन आउट हो गईं। दीप्ती शर्मा 11 और पूनम यादव एक रन पर नाबाद रहीं। आयरलैंड के लिए गार्थ ने दो विकेट लिए। ईमेयर रिचर्ड्सन, लौरा डेलनी और लूसी ओ रिले ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।